Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

अग्नि-5 और ब्रह्मोस से कांप उठा पाकिस्तान, ईधर दबा बटन उधर होगा 'The End'

India missile power: भारत के अग्नि-5 और ब्रह्मोस मिसाइलों से पाकिस्तान थर-थर कांप रहा है। पहलगाम हमले के बाद भारत ने सख्त रुख अपनाया। जानिए पूरी कहानी।

अग्नि-5 और ब्रह्मोस से कांप उठा पाकिस्तान, ईधर दबा बटन उधर होगा 'The End'
अग्नि-5 और ब्रह्मोस मिसाइलों से पाकिस्तान थर-थर कांप रहा है

जम्मू-कश्मीर के हालात अब पहले जैसे नहीं रहे। घाटी में शांति और विकास की बहार लौट आई है। नई रेल लाइनों ने कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ दिया है और पर्यटकों की भीड़ ने घाटी की रौनक बढ़ा दी है। लेकिन भारत की इस प्रगति से पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ती जा रही है, जो बार-बार अपनी नापाक हरकतों से माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है।

पहलगाम में कायराना आतंकी हमला, भारत में गुस्से की लहर
22 अप्रैल को पहलगाम की खूबसूरत बैसरन घाटी में, निहत्थे पर्यटकों पर आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें 26 भारतीय और 1 नेपाली नागरिक की दर्दनाक मौत हो गई। इस हमले ने पूरे भारत को शोक और गुस्से से भर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि आतंकवादियों और उनके संरक्षकों को बख्शा नहीं जाएगा।

पाकिस्तान पर टूट सकता है भारत का भीषण कहर
हमले के बाद से पाकिस्तान में डर का माहौल है। उसे अंदेशा है कि भारत बालाकोट से भी बड़ी कार्रवाई कर सकता है। और यह डर बेवजह नहीं है, भारत के पास ऐसी प्रलयंकारी मिसाइलें हैं जो कराची, लाहौर, इस्लामाबाद और रावलपिंडी जैसे शहरों को चंद मिनटों में राख कर सकती हैं।

अग्नि-5 मिसाइल, दुश्मन के दिल में खौफ का नाम
भारत की अग्नि-5 मिसाइल, एक इंटर-कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM), 5,500 किलोमीटर से अधिक की दूरी तक हमला कर सकती है। यह न सिर्फ परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है, बल्कि इसकी रफ्तार मैक-24 यानी ध्वनि की गति से 24 गुना तेज है। दुश्मन के पास सोचने का भी वक्त नहीं बचेगा।

ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल, दुश्मन का पीछा न छोड़ने वाला प्रहार
भारत-रूस साझेदारी से बनी ब्रह्मोस मिसाइल दुश्मन पर अचूक निशाना लगाती है। इसकी रेंज अब 500 किलोमीटर से बढ़कर 800 किलोमीटर तक मानी जा रही है। ब्रह्मोस की तेजी और सटीकता ने इसे दुनिया की सबसे घातक क्रूज मिसाइलों में शामिल कर दिया है। भारत इसका हाइपरसोनिक वर्जन भी विकसित कर रहा है, जिसकी रफ्तार मैक-8 होगी।

भारत का डिप्लोमेटिक और मिलिट्री फ्रंट पर जोरदार वार
पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं सिंधु जल संधि को रोकना, अटारी बॉर्डर बंद करना और पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा छूट समाप्त करना। भारत ने संकेत दिया है कि अगर जरूरत पड़ी तो सैनिक जवाब भी तय है।

पाकिस्तान के शहरों पर खतरा, दूरी जानकर समझिए खतरे का स्तर
अमृतसर से लाहौर - सिर्फ 55 किलोमीटर

पठानकोट से लाहौर - 148 किलोमीटर

अमृतसर से इस्लामाबाद - 287 किलोमीटर

पठानकोट से इस्लामाबाद - 291 किलोमीटर

अमृतसर से रावलपिंडी - 276 किलोमीटर

पठानकोट से रावलपिंडी - 285 किलोमीटर

भुज से कराची - 325 किलोमीटर

इतनी नजदीकी के कारण भारत की मिसाइलें कुछ ही मिनटों में पाकिस्तान के बड़े शहरों को निशाना बना सकती हैं।

भारत तैयार, जरूरत पड़ी तो टूटेगा कहर
भारत ने अभी तक कूटनीतिक तरीके से दबाव बनाया है, लेकिन जरूरत पड़ने पर सैन्य कार्रवाई करने में भी संकोच नहीं करेगा। पाकिस्तान को अब हर कदम फूंक-फूंक कर रखना होगा, क्योंकि भारत किसी भी वक्त ऐसा प्रहार कर सकता है जिसे वह कभी नहीं भूल पाएगा।