राजस्थान में क्यों कटा सियासी बवाल, क्या है मुद्दा जिसकी छिड़ी दिल्ली तक चर्चा?

राजस्थान में क्यों कटा सियासी बवाल, क्या है मुद्दा जिसकी छिड़ी दिल्ली तक चर्चा?

Date: Feb 07, 2025

By: Nitika Srivastava, Bharatraftar

कांग्रेस का विरोध

कांग्रेस विधायकों ने नीमकाथाना और गंगापुर सिटी जिलों को खत्म करने पर सरकार के खिलाफ हंगामा किया।

भाजपा सरकार का पक्ष

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि जिलों को बनाना या निरस्त करना राज्य सरकार का विशेषाधिकार है।

नेता प्रतिपक्ष का हमला

टीकाराम जूली ने सरकार से स्पष्ट तथ्यों की मांग की और निर्णय को अनुचित बताया।

अध्यक्ष को करनी पड़ी कार्यवाही स्थगित

भारी हंगामे के बाद विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित की।

गहलोत सरकार के फैसले पर पलटवार

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 17 नए जिले बनाए थे, जिनमें से 9 को भाजपा सरकार ने समाप्त कर दिया।

विपक्ष का वॉकआउट

सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया।

राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप

कांग्रेस ने सरकार पर राजनीतिक दुर्भावना का आरोप लगाया, जबकि भाजपा ने निर्णय को पारदर्शी बताया।

Next: इस मूलांक के लोग प्यार में होते हैं असफल, जानें उनकी लव लाइफ का सच

Find out More..