BCCI सख्त, तो विराट, रोहित, पंत रणजी खेलने को तैयार? टीम इंडिया के ये खिलाड़ी भी होंगे घरेलू टूर्नामेंट का हिस्सा!
Date: Jan 15, 2025
By: Poonam Nishad, Bharatraftar
ऑस्ट्रेलिया सीरीज में मिली आसान हार के बाद बीसीसीआई खिलाड़ियों पर सख्त नजर आ रहा हैं। इरफान पठान, सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री समेत कई दिग्गजों ने टीम इंडिया के स्टार प्लेयर्स के रणजी में न खेलने पर सवाल उठाए थे।
हाल ही में विराट कोहली को फॉर्म में सुधार के लिए रणजी खेलने की नसीहत कई दिग्गजों ने दी। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक विराट और ऋषभ दोनों के नाम संभावित सूची में हैं। रणजी ट्रॉफी कैंप चल रहा है।
कोहली ने आखिरी बार रणजी ट्रॉफी 2012 में खेली थी, जबकि पंत 2017-18 में पिछली बार इस प्रतियोगिता का हिस्सा बने थे। अब विराट कोहली, ऋषभ पंत और रोहित शर्मा के साथ ही टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ी भी रणजी के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा मुंबई के लिए खेलने के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। रोहित रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर और फिर मेघालय के खिलाफ मैच में मुंबई की टीम का हिस्सा हो सकते हैं।
केएल राहुल
केएल राहुल कर्नाटक के लिए रणजी मैच खेल सकते हैं। केएल राहुल पंजाब और हरियाणा के खिलाफ मैच में कर्नाटक की टीम का हिस्सा बन सकते हैं।
यशस्वी जायसवाल
यशस्वी जायसवाल रणजी ट्रॉफी में मुंबई की टीम की ओर से खेल सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, जायसवाल जम्मू और कश्मीर के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उपलब्ध रह सकते हैं। वो इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं।
मोहम्मद सिराज
मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन किया और इस तेज गेंदबाज के रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद के लिए खेलने की संभावना है। वो हिमाचल प्रदेश और विदर्भ के खिलाफ मैच में हैदराबाद की ओर से खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
शुभमन गिल
शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारत के इस बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया में कोई खास प्रदर्शन नहीं किया और अब वे फॉर्म में वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।
Next: चहल-धनश्री के तलाक की अफवाहें तेज, धनश्री को 60 करोड़ एलिमनी देंगे चहल!