फिटनेस की दौड़ में क्या है बेहतर ?  दौड़ना या चलना, पढ़ें एक क्लिक में 

फिटनेस की दौड़ में क्या है बेहतर ? दौड़ना या चलना, पढ़ें एक क्लिक में 

Date: Jan 18, 2025

By: Anshik Tiwari, Bharatraftar

हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए कसरत जरूरी

स्वस्थ जीवनशैली के लिए शारीरिक गतिविधियां जरूरी हैं, लेकिन अक्सर यह सवाल उठता है कि दौड़ना ज्यादा फायदेमंद है या चलना। दोनों ही गतिविधियां वजन घटाने और फिटनेस बनाए रखने में मददगार है।आइए एक्सपर्ट्स की राय और शोध के आधार पर जानते हैं इन दोनों के फायदे।

दौड़ने से शरीर को मिलने वाले फायदे

दौड़ने से चलने की तुलना में 2-3 गुना अधिक कैलोरी बर्न होती है। दौड़ना कार्डियोवस्कुलर हेल्थ को बेहतर बनाता है,जिससे हृदय और फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है। दौड़ने से "फील-गुड हार्मोन" एंडोर्फिन रिलीज होता है, जो तनाव और डिप्रेशन को कम करता है। दौड़ने से हड्डियों पर अधिक दबाव पड़ता है, जिससे उनकी मजबूती बढ़ती है।

दौड़ने से बचे ये लोग

जोड़ों में दर्द, घुटने की समस्या, या मोटापे से जूझ रहे लोगों को दौड़ने से बचना चाहिए। 

चलने से क्या लाभ होते हैं ?

धीमी गति से चलने की तुलना में तेज़ चाल (ब्रिस्क वॉक) वजन घटाने में मददगार है। चलना घुटनों और जोड़ों पर कम दबाव डालता है, जिससे यह सभी उम्र के लोगों के लिए सुरक्षित है। रोजाना 30-40 मिनट चलने से ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

कितने कदम रोज चलने से वजन कम होगा?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि 10,000 कदम रोजाना चलना एक अच्छा लक्ष्य है। औसतन,10,000 कदम लगभग 8 किलोमीटर के बराबर होते हैं और 300-500 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। वजन कम करने के लिए,इसे अपने डाइट और अन्य गतिविधियों के साथ संतुलित करना जरूरी है। यदि आप तेज़ गति से चलते हैं, तो कम कदमों में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

चलने और दौड़ने में कौन बेहतर ?

अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं। तो दौड़ना चुन सकते हैं। ये आपका हृदय स्वास्थ्य बेहतर करता यदि आप घुटने या जोड़ों की समस्या से ग्रस्त हैं। तो इससे बचना चाहिए। चलना चुनें अगर-आप शुरुआत कर रहे हैं या उम्रदराज हैं। आपको जोड़ों में दर्द, मोटापा, या कोई पुरानी बीमारी है। 

शरीर के लिए दौड़ना ज्यादा मुफीद

दौड़ना और चलना दोनों ही स्वस्थ जीवनशैली के लिए फायदेमंद हैं। यदि आप अधिक कैलोरी बर्न करना चाहते हैं और आपके शरीर की फिटनेस अच्छी है, तो दौड़ना आपके लिए बेहतर हो सकता है। वहीं, चलना एक सरल और प्रभावी विकल्प है, जिसे आप लंबे समय तक अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। 

Next: इस मूलांक के लोग प्यार में होते हैं असफल, जानें उनकी लव लाइफ का सच

Find out More..