शानो-शौकत का दूसरा नाम ! Rajasthan के ये 5 होटल, किराया जान हिल जायेगा दिमाग
Date: Feb 03, 2025
By: Anshik Tiwari, Bharatraftar
राजस्थान के सबसे महंगे होटल
राजस्थान में महंगे होटल्स की कमी नहीं है। यहां पर एक से बढ़कर लग्जरी रिजॉर्ट जहां रुकना हर किसी के बस में नहीं है। इतना ही नहीं इनका किराया लग्जरी कारों के बराबर है।
लग्जरी सुविधाओं से लैस होटल
दरअसल, आज हम आपको राजस्थान के उन पांच सबसे महंगे होटल्स के बारे में बताएंगे। जहां जाना हर किसी का सपना होता है। देश-विदेश से आये टूरिस्ट इन जगहों का दीदार जरूर करना चाहते हैं।
उदयपुर स्थित रामविलास होटल
उदयपुर स्थित होटल रामविलास अनोखे स्ट्रक्चर और लग्जरी अनुभव के लिए जाना जाता है। यहां से झीलों का शानदार नजारा दिखता है। इस होटल में सुइट और लग्जरी रूम की कीमत हजारों से शुरू होकर लाखों में जाती है।
ताज लेक पैलेस, उदयपुर
उदयपुर का ताज लेक पैलेस भारत के सबसे महंगे होटल में शुमार हैं। ये होटल झील के बीच स्थित है। यहां पर आने के लिए नाव से जाना पड़ता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस होटल का किराया 30 हजार से 3 लाख तक जाता है।
द ओबराय होटल
पिछोला झील के पीछे स्थित ओबराय होटल जितना खूबसूरत है उनता ही भव्य फैसिलिटीज भी देता है। यहां रुकने के लिए किराया 40 हजार से 3 लाख के बीच है। जो आपको ट्रेडिशनल और लग्जरी दोनों तरह के सर्विस देता है।
उमेद भवन पैलेस
जोधपुर में स्थित उम्मेद भवन पैलेस राजस्थानका दूसरा सबसे महंगा होटल है। यहां पर प्रियंका चोपड़ा ने शादी रचाई थी। 1943 में बनकर तैयार हुए इसे होटल में 350 कमरे है। जिसका किराया 35 हजार से शुरू होकर 4 लाख तक जाता है।
रामबाग पैलेस
राजस्थान का सबसे महंगे होटल का नाम रामबाग पैलेस है। इस होटल में 300 से ज्यादा कमरे है। इस महल का निर्माण 1835 में किया गया, हालांकि 1972 में इसे होटल में तब्दील कर दिया गया। यहां का किराया 50 से लेकर छह लाख तक जाता है।
Next: राजस्थान घूमने का सपना होगा पूरा, बस 5000 रुपये में बनाएं यादगार ट्रिप