क्यों कहलाता है राजस्थान सबसे रंगीन प्रदेश? जानिए ये खास बातें
Date: Feb 08, 2025
By: Adya Mishra, Bharatraftar
राजस्थान में साल भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। इस प्रदेश को बहुत ही रंग बिरंगा माना जाता है। यहां का खाना, किले, पहनावा, डांस बहुत ही खास है।
राजस्थान को राजाओं की भूमि कहा जाता है, जिसकी पहचान यहां के कई शाही महलों और किलों से पता चलता है। इन खूबसूरत किलों की लोग तारीफ करते नहीं थकते हैं।
राजस्थान का पहनावा भी काफी खास होता है और यहां के लोगों को कलरफुल चीजें खास पसंद आती है, जो इनके पहनावे में नजर आता है।
राजस्थान के मुख्य शहर जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर और उदयपुर के अपने-अपने खास अलग रंग होते हैं।
Pink City
जयपुर को पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है, और यहां की कई घरों व इमारतों का रंग गुलाबी है।
Blue City
तो वहीं जोधपुर को ब्लू सिटी के नाम से जाना जाता है और यहां पर भी कई घरों का रंग ब्लू है। जो देखने में बहुत ज्यादा खूबसूरत लगता है।
Golden City
जैसलमेर को गोल्डन सिटी कहते हैं और इस शहर की संरचनाएं सोने जैसी नजर आती है।
White City
उदयपुर को व्हाइट सिटी नाम दिया गया है और इसका भी एक खास कारण है, क्योंकि यहां के कई किले सफेद संगमरमर से बने हुए हैं।
Next: मूलांक 3 के लोग किन मूलांकों से करें दोस्ती और किनसे रखें दूरी, पढ़ें एक क्लिक में
Find out More..