मूलांक 3 के लोग किन मूलांकों से करें दोस्ती और किनसे रखें दूरी, पढ़ें एक क्लिक में

मूलांक 3 के लोग किन मूलांकों से करें दोस्ती और किनसे रखें दूरी, पढ़ें एक क्लिक में

Date: Feb 16, 2025

By: Adya Mishra, Bharatraftar

अंक ज्योतिष में हर एक मूलांक का अपना खास महत्व होता है, जिससे किसी भी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है। हर एक मूलांक के व्यक्ति अपने आप में अलग-अलग होते हैं।

आज मूलांक 3 के लोगों के बारे में बहुत खास है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30  तारीख को होता है तो उनका मूलांक 3 माना जाता है। तो बताते हैं कैसा होता है मूलांक 3 वालों का जीवन और किस मूलांक के लोग उनसे सच्चा प्यार करते हैं।

मूलांक 3 वालों का प्यार

इस मूलांक 3 के लोग प्यार के मामले में अक्सर असफल रहते हैं, और उनको प्यार में चोट मिलती है। इनका रिलेशन स्थायी नहीं रहता है, या फिर इनके साथी धोखा देते हैं। इस मूलांक के कुछ जातकों का विवाह एक से अधिक बार भी होता है।

शादी में मिलती है तकलीफ

इस मूलांक के जातकों को पहली शादी में कई तकलीफें भी मिलती हैं, और कई लोगों के तलाक की स्थिति भी बन जाती है। तो वहीं दूसरा वैवाहिक जीवन काफी सुखमय रहता है। इस मूलांक 3 के जातकों के लिए 1, 2, 5 और 7 मूलांक के लोग अच्छे जीवन साथी बन सकते हैं।

किससे रहें दूर

तो वहीं इस मूलांक 3 के जातकों को 4 और 8 मूलांक के लोगों से दूर रहना चाहिए। 3 मूलांक के लोगों की इन मूलाकं के लोगों से बिल्कुल भी नहीं बनती है।

रिलेशन में होती है परेशानी

मूलांक 3 के लोगों को मन और तन दोनों की शुद्धता बनाए रखना चाहिए क्योंकि इनके स्वामी गुरु माने जाते हैं। इस मूलांक का रिलेशन परेशानी से भरा होता है, क्योंकि इनका मूड समय-समय पर बदलता रहता है।

Next: राजस्थान घूमने का सपना होगा पूरा, बस 5000 रुपये में बनाएं यादगार ट्रिप

Find out More..