इस मूलांक के लोग को सच्चे प्रेम के लिए करना पड़ सकता है इंतजार

इस मूलांक के लोग को सच्चे प्रेम के लिए करना पड़ सकता है इंतजार

Date: Feb 11, 2025

By: Adya Mishra, Bharatraftar

अंक ज्योतिष में हर मूलांक का खास महत्व होता है और इसके आधार पर किसी के व्यक्तित्व को पहचाना जा सकता है। मूलांक 5 के लोगों की बात करें तो इनमें कई तरह की खासियत होती है।

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को होता है उनका मूलांक 5 होता है। तो चलिए आपको बताते हैं कैसे होती है मूलांक 5 वालों की लव लाइफ।

इस मूलांक स्वामी बुध ग्रह है जिसके कारण ये लोग ज्ञान और बुद्धि से भरे होते हैं। इसके अलावा ये साहसी और कर्मशील होते हैं।

प्यार में अनलकी

इस मूलांक के लोग प्यार में अनलकी होते हैं और इस मूलांक के लोग ज्यादातर मामलों में ज्यादा चिंता नहीं करते हैं और हर परिस्थिति में ढल जाते हैं।

जल्दी बनाते हैं रिलेशनशिप

इस मूलांक के लोग अपने गुणों के कारण लोगों का ध्यान खींचते हैं जिसके कारण इनके दोस्त या रिलेशनशिप जल्दी बनते हैं। इसके अलावा ये लोग अपने सौम्य व्यवहार से कोई भी काम निकलवा भी सकते हैं।

जल्दी टूट जाता है रिलेशन

इस मूलांक 5 वाले लोगों को सच्चे प्रेम के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। इस जातक के लोग रिलेशनशिप में बहुत जल्दी आ जाते हैं और बहुत कम समय में टूट भी जाते हैं।

नए संबध में रहते हैं खुश

इस मूलांक के कुछ जातकों का वैवाहिक जीवन भी सुखपूर्वक नहीं रहता है, और कुछ लोगों के दो विवाह के योग होते हैं। तो वहीं इनको नए संबंध बनाने में भी खुशी मिलती है।

Next: राजा-महाराजाओं की नगरी जोधपुर घूमने के लिए है बेस्ट डेस्टिनेशन

Find out More..