शनि देव के प्रिय होते हैं इस मूलांक के लोग, मेहनत से पाते हैं अपार सफलता

शनि देव के प्रिय होते हैं इस मूलांक के लोग, मेहनत से पाते हैं अपार सफलता

Date: Feb 09, 2025

By: Adya Mishra, Bharatraftar

अंकशास्त्र को ज्योतिष विज्ञान का अहम हिस्सा माना जाता है, जिसका प्रभाव लोगों के जीवन पर बहुत गहरा पड़ता है। हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताने वाले हैं, जिनके ऊपर शनिदेव की कृपा बनी रहती है।

मूलांक 8 के ग्रह स्वामी न्यायपति शनि देव को माना जाता है और इस मूलांक के लोग अपने जीवन में खूब तरक्की करते है और दौलत व शोहरत पाते है। 

जिन लोगों का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को होता है, उनका मूलांक 8 होता है। इस मूलांक वालों पर हमेशा शनिदेव की कृपा बनी रहती है। ये जातक बहुत मेहनती और आत्मविश्वास से भरे होते हैं।

सरल स्वभाव

इस 8 मूलांक वाले लोग सरल और उच्च विचार रखने वाले होते हैं। ये लोग अपने हर फैसले को सोच-विचार करके ही लेते हैं और इनको अपना समय बर्बाद करना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है।

चापलूसी से दूर

मूलांक 8 वाले लोग को चापलूसी करना और करवाना बिल्कुल पसंद नहीं होता है। ये लोग भौतिक जीवन में भी आध्यात्मिक प्रवृति के रहते हैं।

भाग्य उदय

इस मूलांक 8 के जातकों का 30 की उम्र के बाद भाग्य उदय होता है और ये अपने जीवन में खूब शोहरत-दौलत हासिल करते हैं। 

Next: घर में शिवलिंग रखने से मिलेगा महादेव का आशीर्वाद, लेकिन रखें ये खास बातें ध्यान!

Find out More..