किस्मत से धनी लेकिन मन से बेचैन होते हैं इस मूलांक के लोग, जानिए क्या कहता है आपका अंक

किस्मत से धनी लेकिन मन से बेचैन होते हैं इस मूलांक के लोग, जानिए क्या कहता है आपका अंक

Date: Apr 18, 2025

By: Rishabh Kant Chhabra, Bharatraftar

आपका मूलांक कैसे निकाला जाता है?

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 5 है। इस मूलांक पर शासन करते हैं बुध ग्रह। और बुध यानि बुद्धि, संवाद, चंचलता और व्यापार की दुनिया।

मूलांक 5 वालों की खास बातें:

ये लोग तेज दिमाग के होते हैं। बातों में इतने चतुर कि सामने वाला कुछ समझ ही नहीं पाता। यात्रा, बदलाव और रोमांच को ये लोग बहुत पसंद करते हैं। इनकी लाइफ में एक जगह टिक कर रहना मुश्किल होता है।

लव लाइफ कैसी होती है?

इनके रिश्ते भी इनके जैसे ही होते हैं रोमांचक और थोड़े अनप्रेडिक्टेबल। ये अपने पार्टनर को बहुत प्यार करते हैं, लेकिन monotony से जल्दी बोर हो जाते हैं। इन्हें ऐसा साथी चाहिए जो हर दिन कुछ नया लाए।

करियर और पैसा:

बुध के कारण मूलांक 5 वालों को कम्युनिकेशन, मार्केटिंग, सेल्स, टूरिज्म, मीडिया, और स्टार्टअप जैसी फील्ड में जबरदस्त सफलता मिलती है। पैसा कमाने का इनका अपना अंदाज होता है, रिस्क लेकर आगे बढ़ते हैं और अक्सर सफल भी हो जाते हैं।

कमजोरियां:

इनका मन बहुत जल्दी भटक जाता है। बार-बार विचार बदलना नुकसानदेह साबित हो सकता है। जल्दी कोई फैसला लेकर उसे बदल देना इनकी सबसे बड़ी कमजोरी है।

मूलांक 5 वालों के लिए टिप्स :

अपना ध्यान केंद्रित करें, एक बार में एक काम करें। रोजाना 5 मिनट ध्यान लगाएं। हरे रंग का उपयोग करें,  कपड़ों, पेन या वॉलपेपर में। बुधवार को किसी छोटे बच्चे को ग्रीन फल या वस्त्र दान करें।

2025 में मूलांक 5 वालों की किस्मत:

इस साल आपके लिए नए मौके, नई यात्राएं और नए लोग लाएगा। जो लोग बदलाव का इंतजार कर रहे थे, उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। लेकिन, फैसले सोच-समझकर लें और जल्दबाज़ी से बचें।

Next: Rajasthan Budget 2025: खास चुंदड़ी साड़ी पहन सदन पहुंची दीया कुमारी, यहां देखें खास लुक्स

Find out More..