1 रात के किराये में खरीद लेंगे BMW ! जानें देश के सबसे महंगे होटल के बारे में
Date: Jan 10, 2025
By: Anshik Tiwari, Bharatraftar
देश का सबसे महंगा होटल
जब बात महंगे और लग्जरी होटलों की आती है तो राजस्थान का नाम जरूर लिया जाता है। यहां ऐसे शानदार सुईट हैं जिनके आगे टूरिस्ट फाइव स्टार होटल भूल जाते हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं भारत के सबसे महंगे होटल के बारे में ?
जयपुर में देश का सबसे महंगा होटल
दरअसल, देश का सबसे महंगा होटल जयपुर में स्थित है। ये होटल लग्जरी एक्सपीरिंयस के साथ अपनी अनोखी वास्तुकला के लिए जाना जाता है। यहां पर सारी सुविधाओं के साथ राजस्थानी कल्चर का मजा उठा सकते हैं।
महल होटल में हुआ तब्दील
ये लग्जरी होटल कोई और नहीं बल्कि रामबाग पैलेस है। जो कभी महल हुआ करता था लेकिन अब ये सुइट और रेस्टोरेंट में तब्दील हो चुका है। ये लोगों न केवल मेहमानवाजी नहीं बल्कि बेमिसाल आर्किटेक्चर का अद्भुत नमूना पेश करता है।
1835 में हुआ रामबाग पैलेस का निर्माण
1835 में रामबाग पैलेस का निर्मण जयपुर के राजा ने कराया था। 1925 आते-आते यहां कई राजाओं ने राज किया। 1957 में ये महल होटल में तब्दील कर दिया गया। 47 एकड़ में फैला ये होटल राजसी गार्डन, शानदार सुईट के लिए जाना जाता है।
जितना सुंदर उतना महंगा
रामबाग पैलेस में रुकना हर किसी के बस में नहीं है। यहां पर नाइट 1 लाख से शुरू होकर 30 लाख रुपए तक जाना जाता है। इतना ही नहीं यहां से आप शानदार नजारा भी देख सकते हैं।
लग्जरी सुविधाओं से लैस होटल
रामबाग पैलेस आधुनिकता और वास्तुकला का अद्भुत प्रमाण है। यहां पर आपको हर मॉर्डन सुविधा मिलेगी जो पर्यटकों को पसंद आती है। प्राइवेट स्पेस से लेकर स्वीमिंग पूल तक ये सभी चीजें होटल में मौजूद हैं।
समय-समय पर मेहमानों का मनोरंजन
रहने-खाने के साथ रामबाग पैलेस में मेहमानों के मनोरंजन का पूरा ध्यान रखा जाता है। यहां पर पोलो गोल्फ, वॉकिंग ट्रेल, फिटेनस हब जिम और योगा सेंटर जैसी सुविधा भी है। जिसकी लुत्फ आप उठा सकते हैं।
Next: राजा-महाराजाओं की नगरी जोधपुर घूमने के लिए है बेस्ट डेस्टिनेशन