Dhanashree Verma संग फैली अफेयर की खबरें, तो रूमर्ड BF Pratik Utekar ने कही ये बात!

Dhanashree Verma संग फैली अफेयर की खबरें, तो रूमर्ड BF Pratik Utekar ने कही ये बात!

Date: Jan 08, 2025

By: Poonam Nishad, Bharatraftar

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर-डांसर धनश्री वर्मा के तलाक की खबरें लगातार वायरल हैं।

सोशल मीडिया पर धनश्री का नाम कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर के साथ जोड़ा जा रहा है। अब अफेयर की अफवाहों के बीच प्रतीक उतेकर ने लोगों को करारा जवाब दिया है।

प्रतीक उतेकर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा 'सिर्फ एक फोटो देखकर दुनिया कहानियां बनाने, कमेंट करने और डायरेक्ट मैसेज करने के लिए बहुत फ्री बैठी है। बड़े हो जाओ।'

बता दें, वायरल फोटो 2023 में सामने आई थी। जिसे खुद प्रतीक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया था। प्रतीक उतेकर कोरियोग्राफर हैं। वो डांस रिएलिटी शोज 'डांस दीवाने जूनियर' और 'नच बलिए 7' के विनर रह चुके हैं।

हाल ही में क्रिकेटर को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया है। जहां पर युजवेंद्र चहल मीडिया से चेहरा छुपाते नजर आए थे।

सोशल मीडिया पर धनश्री और चहल ने एक दूसरे को अनफॉलो किया, जिसके बाद से दोनों के तलाक की खबरें आ रही है।

चहल सोशल मीडिया पर कुछ बातें लिख चुके हैं, हालांकि धनश्री और चहल दोनों की ओर से अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

Next: राजस्थान घूमने का सपना होगा पूरा, बस 5000 रुपये में बनाएं यादगार ट्रिप

Find out More..