इंसान को कंगाल बना देती है ये 5 आदतें ! चाणक्य नीति से सीखें धनवान बनने के गुण
Date: Jan 12, 2025
By: Anshik Tiwari, Bharatraftar
अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य
राजनीति और कूटनीति से हमेशा लोगों के दिलों में खास जगह रखने वाले आचार्य चाणक्य आज भी याद किये जाते हैं। उन्होंने मौर्य सम्राट सम्राज्य के विस्तार में अहम भूमिका निभाई। उन्होने कई आज नीतियां भी लिखी जिसे लोग पढ़ते हैं।
धन हानि पर क्या कहती है चाणक्य नीति ?
प्रेम संबंधों, कूतनीति से लेकर धनहानि का चाणाक्य नीति में उल्लेख किया गया है। ऐसे में कौन सी गलतियां हैं जो इन सब का कारण बनती हैं उसके बारे में भी चाणक्य ने बताया है।
तंगी से बचने के लिए न करें ये गलतियां
चाणक्य नीति में उन पांच बड़ी गलतियों का उल्लेख किया गया है। जो अक्सर हर इंसान करता है और उसके घर में तंगी और कलह की शुरु होती है। ऐसे में पैसा बचाना तो ये पांच चीजें बिल्कुल बंद कर दें।
अनुचित खर्च करना
चाणक्य नीति के अनुसार, जब मनुष्य धनवान हो जाता है तो अनुचित खर्च उसकी प्रवत्ति बन जाती है। एक समय ऐसा भी आता है उसके पास एक भी पैसा नहीं होता। ऐसे में भविष्य को देखते हुए अनुचित खर्च से बचना चाहिए।
आलस करना
घर में खुशहाली और तंगी से दूर रहना है तो आलस छोड़ना होगा। ये हमारे दिल-दिमाग पर बुरा असर डालता है। इतना ही नहीं आलस हमारे सोचने की शक्ति भी प्रभावित करता है।
गलत निवेश
अक्सर लोग जल्दबाजी में पैसा निवेश करते है। पैसा इन्वेस्ट करने के लिए बहुयामी सोच अपनाने की जरूरत होती है ताकि गलत निवेश से बचा जा सके। ये छोटी-छोटी चीजें बड़े नुकसान से बचा सकती हैं।
झूठ बोलना
चाणक्य नीति में झूठ बोलना सबसे खराब चीज बताई गई है। अगर मनुष्य इसका आदि हो जाता है तो धीरे-धीरे हर चीज में असत्य ढूंढकर गलत रास्ते चलने लगता है। ये भी कंगाली का बड़ा कारण बनती है।
बुरी संगति
बुरी संगति राजा को भी रंक बना सकती है। इसलिए भविष्य और खुद के बारे में सोचते हुए संगति करनी चाहिए। ये आपको खुशहाल रखने के साथ आर्थिक संकट से भी बचाएगी।
Next: मूलांक 3 के लोग किन मूलांकों से करें दोस्ती और किनसे रखें दूरी, पढ़ें एक क्लिक में