इन अभिनेत्रियों ने क्रिकेटर्स से शादी कर फिल्मी दुनिया को कह दिया अलविदा, फिर बनाई नई पहचान!
Date: Jan 13, 2025
By: Poonam Nishad, Bharatraftar
शादी के बाद कई महिलाएं बाहरी दुनिया में अपने काम को जारी रखती हैं, तो कई अपनी दुनिया अपना घर ही बना लेती हैं।
आज हम उन अभिनेत्रियों के बारे में बात कर रहे हैं, जिन्होंने क्रिकेटर्स से शादी की और फिर फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया।
इसमें सबसे पहला नाम संगीता बिजलानी का है। उन्होंने क्रिकेटर मोहम्मद अजरुद्दीन से शादी की थी। जिसके बाद संगीता बिजलानी ने सिनेमा के पर्दे को छोड़ दिया।
गीता बसरा की खूबसूरती के आगे हरभजन सिंह अपना दिल हार बैठे। फिर दोनों की दोस्ती और फिर शादी हुई। 2015 में शादी के बाद गीता ने अपना फिल्मी करियर छोड़ दिया।
'चक दे इंडिया' फेम सागरिका घाटगे ने जहीर खान से शादी की थी। 'चक दे इंडिया' के बाद से सागरिका इंडस्ट्री में छा गई थीं। लेकिन फिर सागरिका ने इंडस्ट्री से दूरी बना ली।
हालांकि, सागरिका मौजूदा समय में एक बिजनेस वूमेन के तौर पर जानी जाती हैं। वो हैंड प्रिंटेड साड़ी का बिजनेस करती हैं।
Next: राजा-महाराजाओं की नगरी जोधपुर घूमने के लिए है बेस्ट डेस्टिनेशन