भारत के अलावा इन देशों में भी गूंजती है हिंदी की मिठास
Date: Jan 14, 2025
By: Ankit Rawat, Bharatraftar
हिंदी का महत्व
भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हिंदी है। ये भारत की राजभाषा है और दुनियाभर में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में तीसरे स्थान पर है।
फिजी
दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित फिजी एक ऐसा देश है जहां हिंदी को राजभाषा का दर्जा प्राप्त है। फिजी में अधिकांश लोग ईसाई धर्म का पालन करते हैं, लेकिन हिंदी बोलने वालों की संख्या भी काफी अधिक है।
फिजी में हिंदी का इतिहास
फिजी में हिंदी भाषा का आगमन 19वीं शताब्दी में हुआ था, जब भारत से कई मजदूर वहां गए। उन्होंने अपने साथ अपनी भाषा और संस्कृति को भी फिजी में बसाया। आज ये भाषा वहां की पहचान का हिस्सा बन चुकी है।
नेपाल
भारत का पड़ोसी देश नेपाल भले ही नेपाली को अपनी आधिकारिक भाषा मानता है, लेकिन हिंदी यहां भी बड़े पैमाने पर बोली और समझी जाती है। भारत और नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों के कारण हिंदी वहां लोकप्रिय है।
भूटान
भारत का एक और पड़ोसी देश भूटान है, जहां हिंदी भाषा का व्यापक उपयोग होता है। भूटान के लोग हिंदी को समझते और बोलते हैं, खासकर भारतीय पर्यटकों और व्यापारियों के साथ संवाद में।
दुनिया में हिंदी की लोकप्रियता
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हिंदी दुनियाभर में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। इसके बोलने वाले न केवल भारत में, बल्कि अन्य देशों में भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं।
Next: चहल-धनश्री के तलाक की अफवाहें तेज, धनश्री को 60 करोड़ एलिमनी देंगे चहल!