Vasundhara Raje का सवाल, सरकार से मांगा पाई-पाई का हिसाब ! क्यों भड़की महारानी, जानें यहां
वसुंधरा राजे ने झालावाड़ दौरे पर पेयजल संकट को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत केंद्र सरकार द्वारा दिए गए 42,000 करोड़ रुपये का हिसाब मांगा। साथ ही सरकार पर भी सवाल खड़े किये।

जयपुर। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के एक ट्वीट ने तहलका मचा दिया है। उन्होंने भजनलाल सरकार के साथ अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई है। साथ में 1 साल के भीतर किए गए कामों का हिसाब मांगा। सबसे पहले आप यह ट्वीट देखिए, फिर बताते हैं की महारानी के नाराज होने के पीछे वजह क्या है।
क्या जनता को प्यास नहीं लगती? सिर्फ़ आप अफ़सरों को ही लगती है। गर्मी में पेयजल संकट के कारण जनता त्रस्त है।अफ़सर तृप्त है। पानी कागजों में नहीं, लोगों के होठों तक पहुँचे। अफ़सर सो रहें है, लोग रो रहें हैं।
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) April 8, 2025
मैं ऐसा नहीं होने दूँगी।
रायपुर क़स्बे के ग्रामीणों की पेयजल संकट की… pic.twitter.com/QPn9pmhLuk
भजनलाल सरकार पर क्यों भड़की वसुंधरा राजे?
दरअसल, बीते दिन वसुंधरा राजे झालावाड़ के दौरे पर पहुंची थीं। इस दौरान स्थानीय लोग उनसे पेयजल समस्या की शिकायत करते नजर आए। जिस पर वसुंधरा राजे का पर हाई हो गया और उन्होंने अफसरों को जमकर फटकार लगाई। इतना ही नहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा- क्या जानता बिना पानी के रहेगी। उन्हें प्यास नहीं लगती या सिर्फ प्यास केवल अफसर को लगती है। इतनी भीषण गर्मी में अभी भी लोग पेयजल संकट से परेशान है लेकिन अफसर तृप्त है। कागजों में पानी दिखाने से काम नहीं चलेगा, इस लोगों के होठों तक पहुंचाना होगा। जो अफसर सो रहे हैं और लोग परेशान हो रहे हैं मैं ऐसा बिल्कुल नहीं होने दूंगी।
प्रधानमंत्री जी ने 42 हज़ार करोड़ जल जीवन मिशन में दियें हैं। पाई-पाई का हिसाब दो कि झालावाड़ के हिस्से की राशि का आपने क्या किया? पेयजल संकट निवारण के लिए हमारी सरकार तो पैसा दे रही है, लेकिन अफसर योजनाओं की सही क्रियान्विति नहीं कर रहे। इसलिए राजस्थान के लोग प्यास से व्याकुल… pic.twitter.com/Ou1kHzEG4P
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) April 8, 2025
भजनलाल सरकार को भी दिखाया आईना
अधिकारियों के साथ महारानी ने भजनलाल सरकार को आईना दिखाते हुए एक और ट्वीट किया और लिखा- जल जीवन मिशन के तहत केंद्र सरकार ने 42000 करोडृ रुपए दिए। इसका पाई पाई का हिसाब दो। झालावाड़ के हिस्से में क्या कुछ आया यह सब बताना होगा। पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार पैसा दे रही है लेकिन अफसर भ्रष्टाचार और नाकामी के कारण इस धरातल पर नहीं ला रहे। गर्मी में राजस्थान के लोगों का बुरा हाल है। अगर अप्रैल से ये तस्वीर सामने आ रही है तो जून जुलाई में क्या होगा।
वसुंधरा के ट्वीट के बाद मचा भूचाल
वसुंधरा राजे का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस को सरकार को घेरने के लिए बड़ा मुद्दा मिल गया है जबकि आम जनता भी सरकार के साथ अफसरशाही पर सवाल उठा रही है। खैर देखना होगा भजनलाल सरकार इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है।