Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

वसुंधरा राजे को अशोक गहलोत की नसीहत, बोले- उनसे कहो केवल ये...

वसुंधरा राजे ने राजस्थान के जल संकट पर अधिकारियों को फटकार लगाई है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। जिस पर अशोक गहलोत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

वसुंधरा राजे को अशोक गहलोत की नसीहत, बोले- उनसे कहो केवल ये...

जयपुर। अफसरों के मनमानी करने का मामला अब सियासी रूप लेता जा रहा है। बीते दिनों जलपेय की समस्या को लेकर वुसंधरा राजे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अधिकारियों के साथ सरकार को कड़ी फटकार लगाई थी। साथ ही सरकार द्वारा झालावाड़ को आवंटित किये गए पैसों का हिसाब मांगा था। राजे के बयान ने ऐसी सनसनी मचाई कि केंद्र सरकार ने भजनलाल सरकार से रिपोर्ट मांग ली। वहीं, अब इस मसले पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी कूद पड़े हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, झालावाड़ नहीं राजे को पूरे राज्य की बात करनी चाहिए। 

अशोक गहलोत का बड़ा बयान

अशोक गहलोत ने राजे का बयान जिक्र करते हुए पेय जल की समस्या केवल वसुंधरा राजे की गृह जिले में नहीं है। उन्हें पूरे राज्य की बात करनी चाहिए। जब कांग्रेस सरकार में थी। हमने ही पूर्व सीएम की पेय जल से जुड़ी योजनाओं को बिना भेदभाव के जनता तक पहुंचाने का काम किया था। ऐसे में पूर्व सीएम होन के नाते वसुंधरा राजे का कर्तव्य है, वह पूरे राजस्थान की बात करें। अब अगले 5 सालों तक कुछ होगा या भी नहीं। ये कोई जानता है।  

महारानी के ट्वीट से दिल्ली तक हलचल

गौरतलब है, वसुंधरा राजे ने 8 पेय जल समस्या को हाइलाइट करते हुए अफसरों पर मनमानी करने का आरोप लगाया था। इस दौरान उन्होंने कहा था, क्या जनता को प्यास नहीं लगती है। अप्रैल में जनता को पानी नसीब नहीं है तो मई-जून में क्या होगा। पानी कागजों में दिखाने से जनता तक नहीं पहुंचेगा। इसके लिए भी काम करना पड़ेगा। अफसर सो रहे हैं, जनता हो रही है। ऐसे में बिल्कुल नहीं होने दूंगी। उनके इस बयान पर केंद्र सरकार भी एक्टिव हो गई और उसने सरकार से रिपोर्ट मांगी है।