Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

Live | Budget Session 2025: आज पेश होगा मोदी सरकार का बजट, जानें निर्मला सीतारमण के पिटारे में क्या होगा खास

आज लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे आम बजट 2025 पेश करने वाली हैं। मोदी सरकार के 3.0 बजट पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। इस बजट से मिडिल क्लास को राहत मिलने की उम्मीद है। निर्मला सीतारमण इससे पहले छह पूर्णकालिक और दो अंतरिम बजट पेश कर चुकी हैं।

Budget Session 2025: आज पेश होगा मोदी सरकार का बजट, जानें निर्मला सीतारमण के पिटारे में क्या होगा खास

आज लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे आम बजट 2025 पेश करने वाली हैं। मोदी सरकार के 3.0 बजट पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। इस बजट से मिडिल क्लास को राहत मिलने की उम्मीद है। निर्मला सीतारमण इससे पहले छह पूर्णकालिक और दो अंतरिम बजट पेश कर चुकी हैं।

Feb 1, 2025  01:05 PM
Budget Session 2025: सपा प्रमुख अखिलेश यादव बजट से नाखुश, कहा- हमारे लिए बजट नहीं

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश कर चुकी है, इसके लिए पीएम मोदी ने उनकी खूब तारीफ की है। तो वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यह बजट हमारे लिए नहीं पर कुंभ में मरने वाले आंकड़े ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। हम इनके कोई आंकड़ें क्या माने, जो लोग मरने वालों के ही आंकड़ें ही नहीं दे सकते।'

Feb 1, 2025  01:03 PM
Budget Session 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर चुकीं, पीएम मोदी ने बजट की तारीफ की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट पेश होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके पास पहुंचे। पीएम ने उनको इस बजट के लिए बधाई दी। उन्होंने यह भी कहा कि इस बजट के लिए हर कोई आपकी तारीफ कर रहा है, क्योंकि बजट बहुत अच्छा है।

Feb 1, 2025  12:59 PM
Budget Session 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्सपेयर्स के लिए की बड़ी घोषणा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्सपेयर्स के लिए घोषणा करते हुए कहा कि 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। सभी करदाताओं को लाभ पहुंचाने के लिए स्लैब और दरों में बदलाव किया जा रहा है। इसके बाद में  उन्होंने दर संरचनाओं को संशोधित किया

Feb 1, 2025  11:56 AM
Feb 1, 2025  11:38 AM
Budget Session 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लेदर उद्योग में 22 लाख नई नौकरियों को निकालने का लक्ष्य रखा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना आठवां बजट पेश कर रही हैं। इसमें उन्होंने कहा कि भारत को टॉयज का ग्लोबल हब बनाया जाएगा। इसके लिए एक नई योजना शुरू की जाएगी। इकोसिस्टम के विकास पर भी जोर देने की बात कही है और जिससे हाई क्वालिटी पर्यावरण के अनूकूल खिलौने बनाए जाएंगे। उन्होंने लेदर उद्योग स्कीम में 22 लाख नई नौकरी का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए सरकार मदद मुहैया कराएगी।

Feb 1, 2025  11:31 AM
Budget Session 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं के लिए किया बड़ा ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम शुरू करने की भी बात कही है। उन्होंने 5 लाख महिलाओं, अनूसूचित जाति महिलाओं के लिए योजना शुरू करने की बात कही है। इसके बाद उन्होंने कहा कि, उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

Feb 1, 2025  11:28 AM
Budget Session 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने MSME के लिए बड़ा ऐलान किया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने MSME को अधिक व्यापक बनाने के लिए और उनकी सहायता करने के लिए वर्गीकरण के साथ समय सीमा को दोगुना बढ़ाने की बात की है। इससे रोजगार सृजन होगा और लोन 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़, स्टार्टअप के लिए लोन को 10 करोड़ से बढ़ाकर 20 करोड़ तक बढ़ाया है।

Feb 1, 2025  11:19 AM
Budget Session 2025: निर्मला सीतारमण पेश कर रहीं बजट, पीएम धनधान्य कृषि योजना का हुआ ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए पीएम धनधान्य कृषि योजना का ऐलान किया है। इसके अलावा 100 जिलों में लो प्रोडक्टिविटी पर फोकस करके इसमें सुधार करने की भी बात की। उन्होंने कहा कि भंडारण को बढ़ाने और सिंचाई सुविधा को बढाने पर ध्यान दिया जाएगा।

Feb 1, 2025  11:15 AM
Budget Session 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रहीं बजट, दलहन में आत्मनिरता पर फोकस- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने के दौरान कहा कि किसानों के पास और उपजाने का सामर्थ्य है। हमारे देश के किसानों ने फसल उत्पादन को बढाया और सरकार ने खरीद में मदद की है। हमारी सरकार अब तूर, उरद आदि पर ज्यादा फोकस करेगी।

Feb 1, 2025  11:04 AM
Budget Session 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रहीं बजट, विकास पर बजट का फोकस

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पीएम मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में आठवीं बार बजट पेश कर रही हैं। साल 2025-26 के इस बजट से जनता काफी आस लगाए हुए है। उन्होंने बजट पेश करने के दौरान कहा कि, भारत सबसे तेजी से बढ़ती इकॉनमी है हम विकसित भारत का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।  

Feb 1, 2025  10:54 AM
Budget Session 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वित्त मंत्री बजट पेश करने से पहले खिलाई दही-चीनी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कुछ ही समय में बजट पेश करने वाली हैं, इसके पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनको पहले पारंपरिक 'दही-चीनी' खिलाई। इस बजट को कैबिनेट बैठक से भी मंजूरी मिल गई है। आज वह संसद में अपना लगातार आठवां पेश करेंगी।

Feb 1, 2025  10:50 AM
Budget Session 2025: कैबिनेट बैठक में मिली बजट को मंजूरी, जल्द पेश होगा बजट

वित्तं मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। अब कुछ समय के बाद वह इस बजट को लोकसभा में 11 बजे पेश करेंगी, जिस पर सभी की उम्मीदें टिकी हुई हैं। इस बार के बजट में सैलरीड क्लास को टैक्स में फायदा मिलने की संभावना है।

Feb 1, 2025  10:17 AM
Budget Session 2025: इस बार का बजट सभी वर्गों के लिए खास- गृह मंत्री राजनाथ सिंह

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद पहुंच चुकी हैं और बजट को पेश करने से पहले कैबिनेट बैठक से मंजूरी लेंगी। इस कैबिनेट बैठक के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी संसद भवन पहुंच गए हैं और उन्होंने कहा कि इस बजट में सभी वर्गों के लिए काफी कुछ खास है।

Feb 1, 2025  09:40 AM
Budget Session 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के बाद निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन से हुईं रवाना

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंची थी। उनके पहुंचने से पहले बजट की एक कॉपी संसद भवन में पहुंच चुकी थी, राष्ट्रपति से मंजूरी लेने के बाद वह केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में शामिल होगीं। इस बैठक में बजट में मुहर लगने के बाद 11 बजे इसको संसद में पेश करेंगी।

Feb 1, 2025  09:17 AM
Budget Session 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन के लिए मंत्रालय से हुईं रवाना

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय से रवाना हुईं। वह राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मंजूरी लेंगी। वह आज पारंपरिक 'बही खाते' के बजाय टैब के माध्यम से बजट को पेश करेंगी और पढ़ेंगी। इस बजट पर सभी की नजरें टिकी हुईं है।

Feb 1, 2025  09:01 AM
Budget Session 2025: मोदी सरकार का 3.0 बजट होगा खास, मिडिल क्लास को मिल सकती है राहत

मोदी सरकार के इस बजट को मिडिल क्लास के लिए काफी खास बताया जा रहा है। इस बजट में मिडिल क्लास टैक्सपेयर्स को टैक्स में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इस बजट के लिए दावा भी किया गया था कि मोदी सरकार इस बार इनकम टैक्स में छूट दे सकती है, जिससे मिडिल क्लास राहत की सांस लेगा।

Feb 1, 2025  08:57 AM
Budget Session 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंची मंत्रालय, राष्ट्रपति से लेंगी मंजूरी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंच गई हैं। इसके बाद वह सीधे राष्ट्रपति भवन जाएंगी, वहां पर वह राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु बजट मंजूरी लेंगी। इसके बाद केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी, जहां पर इस बजट में मुहर लगाई जाएगी। इसके बाद निर्मला सीतारमण 11 बजे इसे संसद में बजट पेश करेंगी।

Feb 1, 2025  08:49 AM
Budget Session 2025: मोदी सरकार के 3.0 बजट किसानों के लिए होगा खास, बजट पर टिकी सभी की नजर

मोदी सरकार के इस 3.0 बजट में किसानों के लिए काफी कुछ खास होने वाला है। इस बजट में पीएम किसान निधि को 6 हजार से बढ़ाकर 12 हजार तक किया जा सकता है। इस योजना में 9.4 करोड़ किसानों को 3 किस्तों में राशि दी जाती है, जिसको बढ़ाए जाने की उम्मीद है।

Feb 1, 2025  08:38 AM
Budget Session 2025: मोदी सरकार के 3.0 बजट में मिलेगा मिडिल क्लास को 'सरप्राइज'

आज मोदी सरकार के बजट पर सभी की निगाहें है, जिसको सुबह 11 बजे लोकसभा में पेश किया जाना है। इस बजट से मिडल क्लास को टैक्स में राहत मिलने की उम्मीद है। सरकार से इस बजट में बेसिक छूट और स्टैंडर्ड डिडक्शन की सीमा के बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा नई कर व्यवस्था से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए टैक्स स्लैब्स में भी बदलाव पर चर्चा हो रही है।

Feb 1, 2025  08:20 AM
Budget Session 2025: मोदी सरकार के इस बजट से कोई खास उम्मीद नहीं- पवन बंसल

आज मोदी सरकार के 3.0 बजट पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इस पर पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल ने कहा कि उनको इस बजट से कोई उम्मीद नहीं है, वेतन में 1.4 प्रतिशत कमी आई है। इसके अलावा बेरोजगारी दर, खासकर नौजवानों में, 45 प्रतिशत के ऊपर है, तो वहीं शिक्षित युवाओं में 21-22 प्रतिशत है। उन्होने आगे कहा कि,’मोदी सरकार के पिछले 11 सालों के रिकॉर्ड को देखते हुए इस बार के बजट से कुछ उम्मीद नहीं है। महंगाई बढ़ रही है, और लोगों की आमदनी कम हो रही है।