Union Budget 2025 Live Update: बजट 2025 में मोबाइल, लेदर, कपड़ों पर छूट, जानें क्या सस्ता और महंगा ?
Budget 2025 cheap items list: केंद्रीय बजट 2025 में जानें क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा। जेब पर कितना होगा असर ? यहां देखें पूरी जानकारी।

Union budget updates In Hindi: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने केंद्रीय बजट 2025 पेश कर दिया है। ये बजट महिलाओं छात्रों और मिडिल क्लास को फोकस में रखकर तैयार किया गया। बजट में कई अहम घोषणाएं भी की गई हैं। ऐसे में कई चीजे सस्ते भी हुई हैं। जबकि कई चीजों के दाम बढ़ाने वाले हैं तो चलिए जानते हैं 2025 बजट में क्या कुछ सस्ता और महंगा हुआ।
बजट 2025 में क्या कुछ सस्ता हुआ ? (Budget 2025 cheap items list)
मोबाइल फोन
केंद्र सरकार ने मोबाइल फोन में लगने वाले आयात शुल्क को काम करने का प्रस्ताव रखा है। ऐसे में मोबाइल फोन सस्ते होंगे।
लेदर से बने उत्पाद
लेदर से बने उत्पादों पर टैक्स में कमी आएगी। जिससे कीमतें घटना तय है।
भारत में बने स्वदेशी कपड़े
मेड इन इंडिया निर्मित कपड़े पर अब टैक्स छूट मिलेगी। यह कदम वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है। जिससे कपड़े आप सस्ते होंगे।।
कैंसर की 36 दवाइयां होंगी सस्ती
कैंसर से जुड़ी 36 दवाइयां के दाम कम करने के लिए सरकार प्रस्ताव लेकर आई है। जिससे मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही जीवन रक्षक दवाइयां पर भी टैक्स दरें घटाई गईं हैं। जिससे यह सस्ती होगी।
मेडिकल इक्विपमेंट
मेडिकल इक्विपमेंट पर कस्टम ड्यूटी कम करने का फैसला लिया गया है। जिससे कीमतों में कमी देखने को मिलेगी।
इलेक्ट्रॉनिक कारें
बीते कुछ सालों में इलेक्ट्रिक कर का चलन बढ़ गया है। ऐसे में जनता को राहत देते हुए सरकार ने टैक्स दर कम करने का फैसला किया है।
ये सामान भी सस्ते होंगे
इसके अलावा जूते बेल्ट पर्स एलसीडी एलईडी हैंडलूम कपड़ों में भी टैक्स छूट मिलेगी। जिस कारण यह भी सस्ते होंगे।
सस्ते होंगे क्रिटिकल मिनरल्स
सरकार ने लिथियम. आयरन बैटरी वेस्ट, जिंक, लीड, कोबाल्ट पाउडर समेत कई अहम मिनरल्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी हटाने का ऐलान किया है।
बजट 2025 के बाद क्या होगा महंगा?
बजट 2025 में इंटरएक्टिव पैनल प्लेट डिस्प्ले महंगी हो जाएगी। इस पर पहले कस्टम ड्यूटी 10% लगती थी जो अब सरकार ने 20 फीसदी कर दी है।
बजट 2025 में सोना चांदी महंगा हुआ या सस्ता? (Gold news in budget 2025)
बजट 2025 में हर किसी की नजरे सोने और चांदी पर थी पर इससे जुड़ा कोई ऐलान नहीं किया गया है। बता दें, 2024 में गोल्ड और सिल्वर पर कस्टम ड्यूटी 6% तक घटा दी गई थी लेकिन इस बार इंपोर्ट ड्यूटी पर कोई भी बदलाव नहीं देखने को मिला।