Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

Rajasthan: गहलोत-टीकाराम जूली पर 'फायर' हुए मदन दिलावर, याद दिलाई गलतियां, बोलें- तुम्हारे तो...

राजस्थान की राजनीति में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के ताज़ा बयान, जिसमें उन्होंने अशोक गहलोत और कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। टीकाराम जूली पर भी साधा निशाना। पेपर लीक मामले और पूर्व सरकार के कानून व्यवस्था पर सवाल। जाने पूरी खबर।

Rajasthan: गहलोत-टीकाराम जूली पर 'फायर' हुए मदन दिलावर, याद दिलाई गलतियां, बोलें- तुम्हारे तो...

राजस्थान की सियासत में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले नेता शिक्षा मंत्री मदन दिलावर हैं। वह अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कांग्रेस के साथ अशोक गहलोत को आड़े हाथ लिया। इतना ही नहीं, दिलावर जमकर फायर भी हुए और उन्होंने कांग्रेस नेताओं को गहलोत के कार्यकाल के दौरान हुए भ्रष्टाचार की याद दिलाई। साथ ही नसीहत देते हुए कहा,जो लोग आज हम पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें पहले अपने अंदर झांक कर देखना चाहिए।

अशोक गहलोत पर जमकर बरसे 

मीडिया के सवालों का जवाब देते मदन दिलावर ने कहा, पूर्व मुख्यमंत्री अक्सर कानून व्यवस्था की बात करते हैं लेकिन पूर्ववर्ती सरकार में किसी तरह गुंडागर्दी चरम पर थी। वो हर किसी ने देखी है। दिलावर ने गहलोत के विधानसभा क्षेत्र जोधपुर पर कहा, जब जोधपुर में सरेआम में कुछ असामाजिक तत्वों ने जनता पर हमला किया था, विशेष कर मालियों को निशाना बनाया था, तब तुम कहां थे। उस वक्त तो आपकी सरकार आंख मूंद कर बैठी थी। 

टीकाराम जूली पर भी साधा निशाना

दिलावर ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पर निशाना साधते हुए कहा, नेता प्रतिपक्ष आजकल अपने जिंदा रहने का परिचय देते रहते हैं। उन्हें खुद नहीं पता क्या बोलना है। अक्सर ऐसा बयान देते हैं जिसकी न पूंछ होती है और न सिर। ऐसा करना अब उनकी आदत में शुमार हो गया है, कुछ भी बोलो और भाग जाओ। उन्हें ये तक पता नहीं है,राजस्थान में क्या हो रहा है और पहले कांग्रेस सरकार में क्या हुआ था। 

"कांग्रेस ने खराब किया छात्रों का भविष्य"

मदन दिलावर इस दौरान पेपर लीक मामले में कांग्रेस को घेरते नजर आए। उन्होंने कहा, आज कई कांग्रेस नेता हमारे ऊपर सवाल उठा रहे हैं लेकिन ये लोग भूल गए हैं। इन्हीं के नेताओं ने छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करते हुए न जानें कितने करोड़ रुपए खाये हैं। ये लोग केवल ढोंग करना जानते हैं। एसओजी की कार्रवाई से साफ है, किस तरह से कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया है। इनकी सरकार में साइबर और चोर डकैत के मामले चरम पर थे। मेवात से तो आप सभी परिचित हैं। वहां कांग्रेस के कार्यकाल में कभी कोई कार्रवाई नहीं की गई।  ये लोग अपराधियों को संरक्षण देते थे लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार इनसे निपटना जानती हैं।