Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

'बेनीवाल' पर गोविंद सिंह डोटासरा ने सुनाया किस्सा ! बोले- उनसे तो मैं..

राजस्थान की राजनीति में इन दिनों तापमान बढ़ा हुआ है। हनुमान बेनीवाल और उनकी पार्टी आरएलपी के साथ-साथ कांग्रेस और बीजेपी के बीच तनाव चरम पर है। डोटासरा ने बेनीवाल पर बड़ा बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

'बेनीवाल' पर गोविंद सिंह डोटासरा ने सुनाया किस्सा ! बोले- उनसे तो मैं..

जयपुर। राजस्थान की सियासत का पारा इन दिनों हाई है। एक तरफ सरकार को घेरने के लिए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कमान संभाल रखी तो दूसरी तरफ अब प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी एक्टिव मोड में आ गए हैं। उन्होंने सरकार नहीं बल्कि उम्मेदा राम बेनीवाल पर बड़ा बयान दिया है। जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सबसे पहले आप ये वीडियो देखिए- 

बेनीवाल पर क्या बोले डोटासरा 

कार्यकर्ताओं के बीच डोटासरा एक किस्सा सुनाते हुए कहते हैं, उस वक्त एक ही आवाज आ रही थी। अगर साहब आपको ये सीट जीतनी है तो आरएलपी के उम्मेदा राम  जी को कांग्रेस में ले आओ। उस वक्त मैं उन्हें जानता नहीं था। बस गांव में जिस तरह से तारीफ हो रही थी, उससे ये लग रहा था। जनता के बीच इस शख्स ने अपनी पहचान बना रखी है। जिसे बच्चा-बच्चा तक जानता है। हालांकि हमने बीच की लड़ाई में ना पड़ने की थानी। इसके बाद जयपुर में जाट समाज का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें उन्होंने शिरकत की। जिसके बाद मैंने उनसे बात की। 

RLP के बड़े चेहरा था उम्मेदाराम 

राजस्थान की राजनीति में उम्मेदाराम बड़ा चेहरा है। हनुमान बेनीवाल की पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को दिशा दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई है। उन्हें बेनीवाल का करीबी माना जाता रहा है। बता दें, लोकसभा चुनाव से पहल से आरएलपी का साथ छोड़कर उम्मेदाराम कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने बाड़मेर से लोकसभा सांसद का चुनाव लड़ा  था और जीत हासिल की थी। इस चुनाव में उन्होंने शिव विधायक रवींद्र भाटी को शिकस्त दी थी। इससे पहले वह दो बार विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।