Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

Rajasthan: जूली की माफी और डोटासरा के तेवर, कांग्रेस में अंतर्कलह के संकेत, क्या हैं सियासी मायने ? जानें

राजस्थान में कांग्रेस की अंदरूनी कलह एक बार फिर सुर्खियों में है। गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली के बीच तनाव ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। जानें कैसे यह गतिरोध शुरू हुआ और इसके क्या मायने हैं।

Rajasthan: जूली की माफी और डोटासरा के तेवर, कांग्रेस में अंतर्कलह के संकेत, क्या हैं सियासी मायने ? जानें

जयपुर। 2018 में कांग्रेस की सरकार आने के बाद अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जो दरारें आईं। उसे जनता आज भी याद करती है। कैसे कांग्रेस की कलह सड़क तक पहुंच गई थी। एक बार फिर ऐसा ही नजारा फिर से नजर आने लगा है। बस फर्क है, इस बार पायलट-गहलोत नहीं बल्कि गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली हैं। विधानसभा सत्र से शुरू हुआ गतिरोध खत्म होने के नाम नहीं ले रहा है। सदन में ये मुद्दा भले शांत हो गया है लेकिन जिस तरह कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने सदन से दूरी बनाई हुई है उससे साफ है वह कहीं न कही जूली से नराज चल रहे हैं। ऐसे में कई सियासी सवाल भी खड़े हो रहे हैं। 

आखिर कैसे शुरू हुआ गतिरोध ?

सदन में बवाल मंत्री अविनाश गहलोत के बयान के बाद शुरू हुआ था। जिसके बाद कांग्रेस नेता बिफर पड़े। सबसे ज्यादा हमलावर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा रहे। नतीजन दोनों दलों के बीच जमकर बहसबाजी हुई। आखिर में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने छह विधायकों को निलंबित कर दिया। जिसके बाद कांग्रेस ने खूब हो-हल्ला किया। बात बढ़ने पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सदन में माफी मांगी और कांग्रेस के छह विधायकों का निलंबन वापस ले लिया। जिसके बाद से ही डोटासरा के तेवर बदले-बदले दिखाई दे रहे हैं। 

अब क्या करेंगे गोविंद सिंह डोटासरा ?

सदन में मतभेद खत्म होने के बाद भी गोविंद सिंह डोटासरा सदन नहीं जा रहे हैं। इससे इतर जब टीकाराम जूली ने सदन में माफी मांगते हुए कहा था, डोटासरा की टिप्पणी गरिमा के अनुकूल बिल्कुल नहीं थी। ऐसे में मुझे माफी मांगने पर भी बिल्कुल संकोच नहीं हो रहे हैं। ऐसे में अब डोटासरा का सदन से दूरी बनाना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है। खैर, अभी तक इस मसले पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने चुप्पी साध रखी है। ऐसे में देखना होगा डोटासरा की नाराजगी पार्टी के लिए कोई बड़ी नाराजगी न खड़ी कर दें।