Rajasthan: गहलोत का ये वीडियो पायलट की नींद उड़ा देगा! सोशल मीडिया पर चर्चा, यूजर बोले- टाईगर अभी ज़िंदा है
राजस्थान की राजनीति में अशोक गहलोत की वापसी और सचिन पायलट की सक्रियता, कांग्रेस में सत्ता संघर्ष और आगामी चुनावों पर क्या होगा असर? जानिए सियासी हलचल और ताज़ा अपडेट।

जयपुर। प्रदेश की सियासत में हलचल इन दिनों तेज है। एक तरफ किरोड़ी लाल मीणा अपनी ही सरकार के खिलाफ बम फोड़ चुके हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस हमलावर है। डोटासरा से लेकर सचिन पायलट एक्टिव नजर आ रहे हैं लेकिन इसी बीच किसी ने सबसे ज्यादा ध्यान अगर खींचा है तो वह पूर्व सीएम अशोक गहलोत है। जो स्वास्थ्य कारणों के कारण लंबे वक्त से रानजीति से दूर थे लेकिन वह फिर से सक्रिय नजर आ रहे हैं। फोन टैपिंग मामले में उन्होंने सरकार पर सवाल दागे हैं। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जहां कैप्शन में लिखा गया है- टाईगर अभी ज़िंदा है। इस वीडियो को राजनीतिकार कई तरह से देख रहे हैं, इसे सचिन पायलट से जोड़ भी देख रहे हैं।
टाईगर अभी ज़िंदा है pic.twitter.com/EJIA5ejIpr
— राजस्थानी ट्वीट (@8PMnoCM) February 15, 2025
सचिन पायलट को संदेश देने की कोशिश !
बता दें, गहलोत का ये वीडियो ऐसे वक्त पर आया है, जब सचिन पायलट प्रदेश की राजनीति में सक्रिय है। दिल्ली चुनाव की जिम्मेदारियों से फ्री होकर वह जमकर सरकार को लताड़ लगा रहे हैं। चाहे एसआई भर्ती परीक्षा का मुद्दा हो या फिर किरोड़ी लाल मीणा। वह हर विषय पर आक्रामक दिखाई दे रहे हैं। सियासी जानकार मानते हैं, सचिन पायलट मौजूदा समय में राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 2023 के चुनावों के बाद पायलट की इच्छा अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने की है। 2018 में जब वह राजस्थान कांग्रेस की कमान संभाल रहे थे तो पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वसुंधरा राजे को सत्ता से बाहर किया था। ऐसे में अगर वह फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनते हैं तो सीएम रेस में सबसे आगे रहना तय है।
क्या करेंगे अशोक गहलोत ?
राजस्थान की राजनीति में अशोक गहलोत जादूगिरी के लिए मशहूर है लेकिन बीते कुछ सालों से उनकी चमक फींकी पड़ी है। जबकि हाल में एक मीडिया चैनल द्वारा किये गए सर्वे में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे के बाद लोगों ने सचिन पायलट को अपनी पसंद बताया है। वहीं, भजनलाल सरकार पर हमलों से लेकर अशोक गहलोत फिर से सियासत में एक्टिव नजर आ रहे हैं। ऐसे में देखना होगा अशोक गहलोत क्या करते हैं।