Rajasthan: पायलट, हरीश रावत समेत कई नेता दिल्ली तलब, बड़े बदलाव की तैयारी? पढ़ें यहां
राजस्थान में आगामी निकाय और पंचायती राज चुनावों के लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों दल तैयारी कर रहे हैं। कांग्रेस की रणनीति पर चर्चा के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। नवंबर में एक साथ चुनाव कराने की तैयारी है।

जयपुर। राजस्थान के बड़े नेताओं का इस वक्त दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। बताया जा रहा है, कांग्रेस के महासचिव सचिन पायलट से लेकर हरीश चौधरी, सुखजिंदर सिंह रंधावा को आलाकमान ने दिल्ली हाजिर होने का आदेश दिया है।जहां शाम को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी अहम बैठक करेंगे। बैठक का उद्देश्य चुनाव की रणनीति के अलावा निचले स्तर पर संगठन को मजबूत करना होगा।
राजस्थान चुनाव पर होगी चर्चा
आगामी दिनों में राजस्थान में निकाय और पंचायती राज चुनाव होने हैं। जिसके लिए सभी दलों में तैयारियां शुरू कर दी है। ऐसे में कांग्रेस की मौजूदा स्थिति के साथ चुनावी रणनीति पर विचार किया जाएगा। वहीं उपचुनाव जैसा हाल दोबारा ना हो उसे पर भी मंथन किया जाएगा। कहा तो जा रहा है संगठन में बदलाव पर भी विचार-विर्मश किया जा सकता है।
प्रदेश में कब होंगे नगरनिकाय चुनाव?
गौरतलब है,सूबे में 6000 से ज्यादा पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो गया है। हालांकि अभी तक चुनावी प्रक्रिया ठंडा बस्ती में पड़ी हुई है। सरकार का कहना है, वन नेशन वन इलेक्शन के तहत तैयारी की जा रही है। निकायों का पुनर्गठन कार्य पुनर्गठन होने के बाद ही बात आगे बढ़ेगी। इसके बाद चुनाव एक साथ कराएं जाएंगे। सदन में चुनावों का जवाब देते हुए सरकार ने कहा, निकाय चुनाव साल के आखिरी यानी नवंबर-दिसंबर तक संपन्न करा लिए जाएंगे।
बता दें, राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है। यहां पर 11152 ग्राम पंचायत हैं जबकि ग्राम समितियां की संख्या 345 है। सभी जिलों में एक जिला परिषद भी है। मौजूदा वक्त में 35 जिला परिषद सक्रिय हैं। हाल में 17 में से 9 जिले सरकार द्वारा निरस्त कर दिए गए हैं। जिसके बाद 6 जिलों में नगर परिषदों का पुनर्गठन किया जा रहा है। प्रदेश में कई नगर पालिका नगर निगम भी है। सरकार के फैसले के बाद अब नगरी और पंचायती चुनाव एक साथ होंगे।