भारत रफ्तार संग बाबा किरोड़ी का Exclusive Interview ! SI भर्ती पर सरकार को घेरा, देखें पूरी खबर
राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में पेपर लीक और पशु परिचर भर्ती में नॉर्मलाइजेशन को लेकर सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। देखिए बाबा किरोड़ी का भारत रफ्तार संग Exlcusive Interview

जयपुर। भजनलाल सरकार में कैबिनेट विस्तार की चर्चा के साथ किरोड़ी लाल मीणा भी चर्चा में बने हुए हैं। उनके मंत्री पद को लेकर भी कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसे में बाबा से बात करने खुद भारत रफ्तार की टीम पहुंची। जहां उन्होंने एसआई भर्ती परीक्षा से लेकर नॉर्मालाइजेशन पर खुलकर बात की। यहां देखें भारत रफ्तार संग कृषि मंत्री बाबा किरोड़ी के बातचीत के कुछ अंश-
"SI भर्ती परीक्षा रद्द करों"
बाबा किरोड़ी हमेशा से एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने का मसला उठाते आये हैं। जब उनसे इस बारे में सवाल किया गया तो कृषि मंत्री ने कहा, मैं हमेशा से आरएस अधिकारियों के खिलाफ हमेशा से आवाज उठाता रहूं। सबसे देखा, किस तरह बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करते हुए इन्होंने खेला किया है। लेकिन पेपर लीक में कई आइएएस और नेता भी शामिल हैं। जिन्हें पकड़ने की आवश्यकता है। हालांकि इसके लिए सरकार की इश्चाशक्ति होनी चाहिए। जब एसओजी, पुलिस हेडक्वार्टर, कैबिनेट सब कमेटी और एडवोकेट जनरल ने इसे रद्द करने की सिफारिश की है तो आप समझ सकते हैं। यहां पर खेल 50-50 है। आधे से ज्यादा थानेदार फर्जी हैं। अगर ये सर्विस में चल गए तो प्रदेश की कानून-प्रशासन की स्थिति कैसे होगी। ये अंदाजा लगाया जा सकता है।
पशु परिचर भर्ती में नॉर्मलाइजेशन पर की बात
बाबा यहीं नहीं रूके, जब उनसे पशु परिचर भर्ती में नॉर्मलाइजेशन पर कहा, इसे मैं उचित बिल्कुल भी नहीं मानता हूं। नॉर्मलाइजेशन लागू करने के लिए कोई भी कमेटी नहीं बनाई गई। विचार-विर्मश के बाद उसे लागू नहीं किया गया। ये किसी अधीनस्थ नहीं था। जिसे सीधा लागू कर दिया गया जो छात्रों के साथ धोखा है। मैं एक पेपर एक पाली का समर्थन करता हूं।