राजस्थान में B JP के दिग्गज चेहरे को मिली बड़ी जिम्मेदारी तो कांग्रेस नेता ने दे डाली बधाई, दल-बदलने की चर्चा हो गई तेज!
रूपा राम धनदेव ने पोस्ट में खुद की फोटो के साथ लिखा कि श्री दलपत जी हिंगड़ा को भारतीय जनता पार्टी जैसलमेर जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस पोस्टर में उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष हिंगड़ा की भी तस्वीर जोड़ी है।

जैसलमेर में 28 जनवरी को विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने दलपत हींगड़ा को जिलाध्यक्ष बनाने का ऐलान किया। अब कांग्रेस के पूर्व विधायक और मेघवाल समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रुपा नाम धनदेव ने उन्हें बधाई संदेश दिया है। खास बात ये है कि इस संदेश में उन्होंने अपनी तस्वीर भी लगाई है, जिसके बाद राजस्थान की राजनीति में दल-बदलने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
रूपा राम धनदेव का पोस्ट और होने लगी चर्चाएं!
दलपत हिंगड़ा को भाजपा का जैसलमेर जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर तमाम लोगों ने बधाई दी थी। इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व विधायक रूपा राम धनदेव ने भी फेसबुक पोस्ट के जरिए बधाई संदेश दिया है। जिसके बाद रूपा राम धनदेव के कांग्रेस छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि उन्होंने बीजेपी में अपनी जगह बनाने के लिए सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हिंट दिया है। इस पोस्ट के बाद घमासान मच गया है।
रूपा राम धनदेव ने पोस्ट में खुद की फोटो के साथ लिखा कि श्री दलपत जी हिंगड़ा को भारतीय जनता पार्टी जैसलमेर जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस पोस्टर में उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष हिंगड़ा की भी तस्वीर जोड़ी है। साथ ही खुद को मेघवाल समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर पेश किया, न कि पूर्व विधायक के तौर पर, जिससे अटकलें और भी तेज हो गई हैं।
पूर्व विधायक ने क्यों किया पोस्ट!
पोस्ट पर मचे सियासी घमासान के बाद रूपा राम धनदेव ने एक मीडिया को इसका जवाब देते हुए बताया कि सोशल मीडिया का सारा कामकाज उनता बेटा हरीश धनदेव संभालता है। उन्होंने कहा कि उसने मुझे बताया कि हमारे समाज के दलपत हिंगड़ा को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उसने मुझे पूछा कि उन्हें बधाई देनी चाहिए तो मैने कहा समाज का व्यक्ति है। बधाई तो दे ही दो। इसलिए मेघवाल समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते दलपत जी को बधाई देने के लिए बोला था, उसने पोस्ट डाली होगी।