Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

जब लोग PM Modi का मजाक उड़ाते हैं तो मुझे...उपराष्ट्रपति धनखड़ का बड़ा बयान!

Vice President Jagdeep Dhankhar: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजस्थान में पीएम मोदी को संबोधित करते हुए अपने दिल की बात कह दी. इतना ही नहीं उन्होंने द्रौपदी मुर्मू के लिए भी अपनी प्रतिक्रिया दी है, आइए जानते हैं पूरी कहानी.  

जब लोग PM Modi का मजाक उड़ाते हैं तो मुझे...उपराष्ट्रपति धनखड़ का बड़ा बयान!
मोदी जी का मजाक उड़ता है तो मुझे बुरा लगता है--जगदीप धनकड़ का बड़ा बयान

राजस्थान की धरती से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने वो कह दिया, जो उनके दिल में बरसों से दबा हुआ था। उन्होंने कहा, "जब लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उपहास उड़ाते हैं, तो मुझे बहुत तकलीफ होती है।" यह सिर्फ एक बयान नहीं था, बल्कि उनके दिल की गहराइयों से निकला भाव था, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी।

चाय से सत्ता तक का सफर
धनखड़ ने प्रधानमंत्री मोदी के संघर्ष की कहानी को भी याद किया। उन्होंने कहा कि मोदी किसी बड़े घराने से नहीं आए, बल्कि रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने वाले एक साधारण परिवार से निकले हैं। उनका बचपन कठिनाइयों में बीता, लेकिन मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने देश की कमान संभाल ली। ऐसे व्यक्ति का मजाक उड़ाया जाना किसी भी संवेदनशील व्यक्ति को परेशान कर सकता है।

फिर से विश्व गुरु बन रहा भारत
उपराष्ट्रपति ने भारत की आर्थिक तरक्की पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अब भारत ब्रिटेन को पछाड़ चुका है और जल्द ही जापान और जर्मनी को भी पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। भारत फिर से उसी महानता की ओर लौट रहा है, जहां इसे 'विश्व गुरु' कहा जाता था।

राष्ट्रपति मुर्मू की तारीफ में भी बहा सम्मान
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संघर्ष को भी सराहा। उन्होंने कहा कि आदिवासी पृष्ठभूमि से आने के बावजूद, उन्होंने विधायक, मंत्री, राज्यपाल और अब राष्ट्रपति बनने तक का सफर तय किया। उनकी मेहनत और समर्पण भारतीय लोकतंत्र की सबसे प्रेरणादायक कहानियों में से एक है।

राजस्थान में दिखा धनखड़ का अलग अंदाज
झुंझुनू के सांगासी में महात्मा गांधी स्कूल में उपराष्ट्रपति धनखड़ ने छात्रों से मुलाकात की, उन्हें प्रेरणा दी और भारत की बढ़ती ताकत पर जोर दिया।