Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

राजस्थान बजट 2025: सरकार की नीतियों पर विपक्ष ने उठाए सवाल, भाटी बोले एक लाख भर्ती से क्या होगा..

राजस्थान बजट 2025 में भजनलाल सरकार ने महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। 1 लाख सरकारी नौकरियों की भर्ती का ऐलान किया गया है, जिस पर विपक्षी नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। 

राजस्थान बजट 2025: सरकार की नीतियों पर विपक्ष ने उठाए सवाल, भाटी बोले एक लाख भर्ती से क्या होगा..

जयपुर। प्रदेश में भजनलाल सरकार ने अपना दूसरा पूर्ण बजट पेश किया। जहां महिलाओं के साथ युवाओं और किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं की गई है। बजट में 1लाख सरकारी पदों पर भर्ती का ऐलान भी किया गया है। जिसपर सियासत भी शुरू हो गई है।   निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, हमारे यहां बेरोजगार युवाओं की संख्या 75 लाख के करीब हैय़ ऐसे में अगर सरकार एक लाख रोजगार दे रही है जो बहुत छोटा आंकड़ा है। सरकार को इसे बढ़ाने की जरूरत है। 

"सरकार को काम करने की जरूरत"

रविंद्र सिंह भाटी ने कहा पिछले साल बजट में कई घोषणाएं की गई थी लेकिन उनमें से केवल 30 फीसदी पूरी हो पाईं। बजट में आज सरकार ने जो भी घोषणाएं की है उसे धरातल पर लाने की जरूरत है। तभी जनता का कुछ भला हो पाएगा।। निश्चित रूप से सरकार ने योजनाएं बनाई है, उसे जमीनी स्तर पर उतराना भी होगा।  बजट के बाद सदन में जो चर्चा होगी उसमें यह बात रखी जाएगी। 

कांग्रेस नेताओं ने दिया बजट पर बयान 

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा, सरकार ने हर साल एक लाख भर्ती देने का वादा किया था लेकिन अभी तक कितनी भर्ती की गई कितने नहीं। इसका आंकड़ा सरकार को देना होगा। प्राइवेट सेक्टर में सरकार ने 10 लाख नौकरियां देने का ढिंढोरा पीटा था लेकिन बीते 1 साल में इसे घटकर डेढ़ लाख कर दिया गया। राजस्थान के युवाओं के लिए रोजगार नीति कांग्रेस लेकर आई थी जिसे भाजपा सरकार ने केवल कॉपी किया है।