Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

Rajasthan: "5 दिन में कराइए मंडल अध्यक्षों का चुनाव", बीएल संतोष के निर्देश से राजस्थान बीजेपी में हड़कंप !

राजस्थान बीजेपी संगठन चुनावों में देरी पर बीएल संतोष ने जताई नाराजगी। मंडल अध्यक्षों के चुनाव में तेजी लाने के निर्देश। क्या गुटबाजी बन रही है देरी की वजह? जानिए पूरी खबर।

Rajasthan: "5 दिन में कराइए मंडल अध्यक्षों का चुनाव", बीएल संतोष के निर्देश से राजस्थान बीजेपी में हड़कंप !

राजस्थान में इन दिनों सर्दी के सितम के बीच सियासी तापमान चढ़ा हुआ है। प्रदेश बीजेपी में संगठन चुनावों में हो रही देरी को लेकर अब राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने संगठन की बैठक में साफ किया, जब तक मंडल अध्यक्ष नहीं चुने जाते। तबतक जिलाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव नहीं होगा। इस दौरान उन्होंने मंडल अध्यक्षों का चुनाव पांच दिन में पूरा कराने का आदेश दिये हैं। बता दें, राजस्थान बीजेपी द्वारा अभी तक कुल 35 जिलों के मंडल अध्यक्ष नियुक्त किये गए हैं। वहीं, अंतर्गत आने वाले जिलों को भी आधे मंडल अध्यक्ष मिले हैं। 

चुनाव में देरी से नाराज बीएल संतोष 

बीएल संतोष ने बैठक में संगठन पदाधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि 5 दिन के अंतर मंडल अध्यक्षों का चुनाव होना चाहिए। इस दौरान वह पचास फीसदी फॉर्मूला से भी नाखुश नजर आए। उन्होंने कहा, चाहे जितना वक्त लगे, सबसे पहले मंडल अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी, इसके बाद कोई अन्य फैसला लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक अभी 1000 से ज्यादा मंडलों के लिए बीजेपी संगठन को अध्यक्षों की नियुक्ति करनी है। 

संगठन चुनाव में क्यों हो रही देरी ?

जानकारी के अनुसार, अध्यक्षों के चुनाव में देरी को नेताओं की व्यक्तिगत पसंद से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों की मानें तो संगठन के भीतर विवाद और गुटबाजी की खबरें आ रही है। वसुंधरा राजे, दीया कुमार, गजेंद्र सिंह शेखावत और राजेंद्र राठौड़ जैसे शीर्ष नेता भी पार्टी के स्तंभ है। ऐसे में कई हर नेता के अपने खेमे हैं। जिससे गुटबाजी होने की संभावना जताई जा रही है। बहरहाल, देखना होगा, बीजेपी संगठन आगे क्या फैसला करता है।