Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

कभी कमाते थे 8 हजार अब अरबों के मालिक ! जानें कौन है PM Modi का पहला पॉडकास्ट लेने वाले निखिल कामथ ?

जीरोधा को फाउंडर निखिल कामथ की प्रेरणादायक सफलता की कहानी। जानिए कैसे एक 10वीं पास लड़के ने 8 हज़ार की नौकरी से अरबपति बनने का सफर तय किया। निखिल कामथ के संघर्ष, पॉडकास्ट और निजी जीवन के बारे में जानें। 

कभी  कमाते थे 8 हजार अब अरबों के मालिक ! जानें कौन है PM Modi का पहला पॉडकास्ट लेने वाले निखिल कामथ ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले पॉडकास्ट के बाद सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई है। इस पॉडकास्ट में पीएम मोदी के साथ चर्चा उस शख्स की भी है, जिसने धारदार सवाल प्रधानमंत्री के सामने रखें। जी हां ये शख्सियत है एक ऐसे इंसान की जो कभी 8 हजार की सैलरी पर काम करता था लेकिन समय की नजाकत समझते हुए कुछ ऐसा किया की आज दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में शामिल है। दरअसल, ये शख्स कोई और नहीं बल्कि जिरोधा (Zerodha) कंपनी के को फाउंडर निखिल कामथ ( Nikhil Kamath) हैं। ऐसे में उनके बारे में हर कोई जानना चाहता है। जिनकी सक्सेस स्टोरी आपके लिये लाये हैं। 

10 वीं तक पढ़ें हैं निखिल कामथ

1986 में कर्नाटक में जन्में निखिल कामथ बचपन से कुछ बड़ा करना चाहते थे लेकिन परिस्थितियां उनके पक्ष में नहीं थी। हालात ऐसे थे, 10वीं कक्षा के बाद उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी लेकिन निखिल ने हार नहीं मानी। परिवार चलाने के लिए उन्होंने कॉल सेंटर में नौकरी शुरू की। उस दौरान किसी ने उन्हें शेयर मार्केट के बारे में बताया। वह भले 8 हजार रु कमाते थे लेकिन शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करते थे। 

2010 में डाली कंपनी की नींव

2010 आते-आते निखिल आश्वस्त हो चुके थे। उन्होंने भाई नितिन के साथ मिलकर जिरोधा कंपनी की शुरुआती की। यह डिस्काउंट ब्रोकरेज फर्म है। जिसने भारतीय शेयर बाजार में भूचाल लाकर रख दिया। इतना ही नहीं कंपनी ने अपने जरिए करोड़ों लोगों को कमीशन के साथ ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से जोड़ा। आज जिरोधा से 1 करोड़ से ज्यादा कस्टमर जुड़े हुए हैं और ये भारत की बड़ी कंपनियों में शुमार है। ये तो बस शुरुआत थी। निखिल यहीं नहीं रुके। उन्होंने 2029 में ट्रू बीकन की शुरुआत की, जो अल्ट्रा-हाई नेटवर्थ व्यक्तियों के लिए एक एसेट मैनेजमेंट कंपनी है। 2021 में निखिल ने फिर से ग्रुहास नामक कंपनी खोली। जो रियल स्टेट और प्रॉपटे इन्वेस्टमेंट पर आधारित है। 

2024 में शुरू किया पॉडकॉस्ट

बिजनेस सेक्टर में पहचान बनाने के बाद निखिल लोगों के बीच में भी अपनी छवि निखारना चाहते थे। यही वजह रही उन्होंने 2023 में खुद का  ‘WTF is’ नाम का पॉडकास्ट शुरू किया। इस चैनल पर वह रोनी स्क्रूवाला और तनमय भाटिया जैसे प्रसिद्ध हस्तियों से बात कर चुके हैं। अब इस फेहरिस्त में पीएम मोदी का नाम भी शामिल हो गया है। 

पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में 

काम के अलावा निखिल कामथ पर्सनल लाइफ के लिए भी सुर्खियों में रहे हैं। बीते साल उनका नाम रिया चक्रवर्ती के साथ जुड़ा था। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया था हालांकि इसपर दोनों ने कुछ नहीं कहा। इससे पहले वह मानुषी छिल्लर संग रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बंटोर चुके हैं। 

निखिल कामथ नेटवर्थ 

38 वर्षीय निखिल कामथ देश ही नहीं दुनिया में नाम कमा रहे हैं। उन्होंने शेयर मार्केट के जरिए बढ़िया पैसा कमाया है। वह Forbes की लिस्ट में कई बार अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निखिल इस वक्त 30 हजार करोड़ के मालिक हैं।