Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

क्या कम हो रहा है वसुंधरा राजे का रसूख? स्टार प्रचारकों में राजस्थान BJP के 3 नेताओं का नाम शामिल, सिंधिया का नाम गायब!

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। लिस्ट में 40 स्टार प्रचारकों का नाम है। जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा और पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर शामिल हैं। लेकिन राजस्थान की दो बार पूर्व मुख्यमंत्री रहीं वसुंधरा राजे का नाम लिस्ट में नहीं है।

क्या कम हो रहा है वसुंधरा राजे का रसूख? स्टार प्रचारकों में राजस्थान BJP के 3 नेताओं का नाम शामिल, सिंधिया का नाम गायब!

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उनका रुतबा प्रदेश और पार्टी दोनों में है। बीते साल के आखिर में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर आए थे, तब मंच पर वसुंधरा राजे की मौजूदगी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उस दौरान भी कुछ लोग राजे के राजनीतिक रसूख की तारीफ कर रहे थे, तो कुछ उनकी राजनीतिक चाल पर सवाल उठा रहे थे। अब दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जब भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट आई है, तब एक सवाल भी सभी के जहन में हैं कि 'क्या वसुंधरा राजे का रसूख कम हो गया है'?

स्टार प्रचारक लिस्ट से बाहर वसुंधरा राजे का नाम

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। लिस्ट में 40 स्टार प्रचारकों का नाम है। जिसमें राजस्थान के तीन नेताओं को शामिल किया गया है। ये तीन नेता मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा और पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर हैं। लेकिन राजस्थान की दो बार पूर्व मुख्यमंत्री रहीं वसुंधरा राजे का नाम लिस्ट में नहीं है। बीती 12 जनवरी को जब वसुंधरा राजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में मौजूद थीं, तब सीएम भजनलाल शर्मा और बीजेपी नेताओं के साथ उनकी मुस्कुराती तस्वीर ने दिल्ली दौरे को लेकर भी हलचल तेज कर दी थी। 

राजस्थान के इन 3 नेताओं को क्यों किया गया शामिल

अब यहां सवाल उठता है कि राजस्थान के इन तीन नेताओं को ही स्टार प्रचारकों के तौर पर क्यों चुना गया है। तो माना जा रहा है कि सीएम भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री होने के चलते शामिल हुए हैं। हाल ही में वो अन्य विधानसभा चुनावों में भी शिरकत कर चुके हैं। साथ ही लिस्ट में 6 अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। जिसमें उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, असम के सीएम हेमंत बिस्वा, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी हैं।

वहीं, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को दिल्ली में अनुसूचित जाति और जनजाति क्षेत्र के वोट साधने के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है। अलका गुर्जर भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री हैं। वो एक तेजतर्रार महिला नेता के रूप में अपनी पहचान रखती हैं। वो राजस्थान भाजपा की उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। पिछले करीब एक दशक से वो केंद्रीय संगठन में एक्टिव हैं। लेकिन स्टार प्रचारकों की लिस्ट से गायब वसुंधरा राजे का नाम सवाल जरुर खड़ा करता है।