शेखावाटी दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा से डोटासरा ने पूछे सवाल, मचा सियासी घमासान
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शेखावाटी दौरे पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 10 बड़े सवाल खड़े किए हैं, जिनमें विकास कार्यों की अनदेखी, पानी की कमी, दलितों पर अत्याचार और विश्वविद्यालय में भेदभाव जैसे मुद्दे शामिल हैं।

जयपुर। प्रदेश प्रमुख भजनलाल शर्मा शनिवार को शेखावटी के तीन दिन दौर पर पहुंचे हैं। जहां जगह-जगह उनका स्वागत किया। इस दौरान वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। हालांकि उनके शेखावटी पहुंचे पर अब सियासी घमासान शुरू हो गया है। गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री पर सवाल दागे हैं। साथ ही शेखावटी की योजनाओं के बंद होने या फिर रूके होने पर भी प्रश्न पूछा है। सबसे पहले आप ये ट्वीट देखिए-
डोटासरा के सीएम भजनलाल से सरकार
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने लिखा- वीरों, शहीदों और संतो की पावन धरा शेखावाटी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हार्दिक अभिनंदन हैं। बीजेपी सरकार के 1.5 साल के सीएम भागीरथ बनकर आभार प्राप्त करने के बाद स्वागत यात्रा पर निकल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने तंज कसते हुए कहा, स्वागत खुद का नहीं बल्कि जनता का स्वागत सुशासन की सौगात कर दीजिए। अगर आप शेखावाटी आ ही गए हैं तो यहां की जनता आप से कुछ सवाल पूछना चाहती हैं। जो वादे आपकी पार्टी ने चुनाव के दौरान किया था। उम्मीद है, आप इन सवालों के जवाब देंगे।
भजनलाल शर्मा से पूछे 10 सवाल
1) सीएम से सवाल करते हुए गोविंद सिंह डोटासरा ने लिखा, सीकर संभाग और नीमकाथाना जिले को क्यों रद्द किया गया? आखिर सरकार ने
जनता की भावनाओं के खिलाफ जाकर यह फैसला क्यों लिया गया? इसके भजनलाल शर्मा जनता को दें।
2) डोटासरा ने आगे लिखा, पंचायतों और नगरपालिका के वार्डों का पुनर्गठन बिना आम सहमति के क्यों हुआ। प्रशासन-शासन द्वारा गांव वालों की आपत्तियों को अनदेखा कर सीमाओं में फेरबदल करना किया गया। क्या है किसी साजिश का हिस्सा है?
3) आपकी सरकार ने भीलवाड़ा और पाली को नगर निगम बना दिया गया, तो सीकर को क्यों नजरअंदाज करने का कारण क्या है। आपकी सरकार सीकर की जनता के साथ भेदभाव क्यों कर रही है।
4) शेखावाटी आज भी पानी के लिए तरस रहा है। यमुना जल समझौता हुआ लेकिन प्रदेश को कुछ नहीं मिला। हरियाणा के सामने सरकार नतमस्तक हो गई। आखिर शेखावाटी की जनता के साथ धोखा क्यों किया गया। कांग्रेस सरकार में स्वीकृत कुंभाराम लिफ्ट परियोजना का क्या हुआ?
5) बाबा खाटूश्याम जी मंदिर कॉरिडोर के 100 करोड़ की घोषणा के बाद भी काम क्यों शुरू नहीं हुआ?जीण माता मंदिर में पुजारियों के साथ मारपीट हुई, फिर भी दोषियों को क्यों बचाया गया? इस सवाल का जवाब भी सरकार दें।
6) फरवरी माह में सरकार द्वारा पूर्ण बजट पेश किया जिसे लेकर तमाम तरह के वादें किये गए लेकिन विकास और पैसे के नाम पर शेखावटी को कुछ नहीं मिला। पूछता चाहता हूं आखिर इसे अनदेखा क्यों किया गया। पिछली सरकार के स्वीकृत विकास कार्यों को रोकने के पीछे कौन है?
7) सीकर का विकास पिछले डेढ़ साल से क्यों रुका हुआ है?न मास्टर प्लान आया, न बजट में कोई घोषणा हुई और न ही नगर निकायों को पैसा मिला—क्यों?
8) किसानों को कृषि कनेक्शन और बिजली क्यों नहीं मिल रही?आम जनता पानी को तरस रही है, लेकिन स्वागत समारोहों में पानी की बर्बादी हो रही है—क्या यह सही है?
9) दलितों पर हो रहे अत्याचारों पर सरकार चुप क्यों है?फतेहपुर, सीकर और झुंझुनूं की घटनाएं क्या आपकी दलित विरोधी सोच को नहीं दिखाती?
10) शेखावाटी यूनिवर्सिटी में पेपर लीक और भेदभाव क्यों हो रहा है? क्या शिक्षा में भी राजनीति और संगठन का दखल बढ़ रहा है?