Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

अशोक गहलोत ने ऐसा क्या कहा कि जोगाराम पटेल गुस्सा जताते हुए बोले 'खुद के मकान कांच के हो, तो दूसरे के...'

 Rajasthan Police Boycott Holi: विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने अशोक गहलोत पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि जो लोग खुद ही कांच के मकान में रहते हैं। वो दूसरों के घरों में पत्थर नहीं फेंकते हैं। साथ ही उन्होंनें अपनी बात में सलाह भी दी।

अशोक गहलोत ने ऐसा क्या कहा कि जोगाराम पटेल गुस्सा जताते हुए बोले 'खुद के मकान कांच के हो, तो दूसरे के...'

राजस्थान की सियासत इस समय पुलिस द्वारा की गई होली बहिष्करण को लेकर काफी गर्म है। भजनलाल सरकार पर पूर्व मंत्री से लेकर तमाम नेता तंज कस रहे हैं। लेकिन अब इस सियासत में वाद-विवाद भी होने लगा है। भजनलाल सरकार पर जब सीएम अशोक गहलोत ने तंज कसा, तो उसका जवाब विधि मंत्री जोगाराम ने उन्हें खरी-खोटी सुना कर दिया। क्या है पूरी बहस, जानिए इस पोस्ट में...

जोगाराम पटेल ने क्या कहा?

विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने अशोक गहलोत पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि जो लोग खुद ही कांच के मकान में रहते हैं। वो दूसरों के घरों में पत्थर नहीं फेंकते हैं। साथ ही उन्होंनें अपनी बात में सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि ''राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया है। उनसे हमारी नम्रता से अपील है कि डेढ़ साल पहले आपकी ही सरकार थी। आप खुद ही मुख्यमंत्री थे। आपको कई मिनी मुख्यमंत्री बनाने पड़े आपने अपने कई साथियों व प्रदेश के अध्यक्ष को किन-किन शब्दों से पुकारना पड़ा। उन शब्दों को बोलने में भी शर्म आती है। फिर भी वो कोई ट्वीट करते हैं। तो पहले उनको अपने गिरेबान में झांकना चाहिए''।

अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि ''जो व्यक्ति कांच के मकान में रहता है। वह दूसरों के मकान पर पत्थर नहीं फेंकता है। सलाह देने वाले को पहले अपने खुद के ऊपर लागू करनी चाहिए अगर वह डेढ़ साल पहले लागू कर देते तो आज यह नौबत नहीं आती। यह मेरी उनको सलाह है. उन्होंने जो सलाह दी है उसके लिए उनका धन्यवाद, भविष्य में सलाह देने से पहले खुद के गिरेबान में झांक लें।''

अशोक गहलोत ने एक्स पर क्या लिखा था

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने पुलिस होली बहिष्करण मामले में एक्स पर लिखा था कि प्रदेशभर में उल्लासपूर्ण एवं शांतिपूर्वक होली मनाने में योगदान देने के बाद आज पुलिसकर्मी होली का बहिष्कार कर रहे हैं। मेरी मुख्यमंत्री श्री से अपील है कि अविलंब इस मामले में दखल दें एवं पुलिसकर्मियों को होली खेलने के लिए उनकी मांगों पर सकारात्मक फैसला करें। सरकार के समक्ष तमाम लंबित मांगों जैसे डीपीसी से प्रमोशन, मैस भत्ता बढ़ाने, साप्ताहिक अवकाश इत्यादि मांगों को लेकर पुलिसकर्मी आज होली का बहिष्कार कर रहे हैं। पूर्व में हमेशा बजट में पुलिसकर्मियों के हित में घोषणा होती थीं। होली सालभर में आने वाला त्यौहार है। हमारे नेता प्रतिपक्ष एवं कई विधायकों ने विधानसभा में भी आपकी इन मांगों को उठाया है एवं आगे भी हम मजबूती से सरकार के समक्ष आपकी मांगो को रखेंगे। मेरा सभी पुलिसकर्मियों से निवेदन है कि बहिष्कार पर पुनर्विचार कर आप अपने साथियों एवं परिजनों के साथ होली का त्यौहार मनाएं।

जोगाराम पटेल ने अशोक गहलोत को लेकर और क्या कहा

इस प्रकरण को लेकर विधिमंत्री जोगाराम पटेल ने अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने क्या किया उनकी ही पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं ने आदेश की किस तरह से उन्होंने धज्जियां उड़ाई थी। खुद जैसलमेर चले गए अपने शांतिलाल जी को और कई भेज दिया ऐसे व्यक्तित्व वाले व्यक्ति को कुछ भी नहीं कहना चाहिए। जब वह यह बात कहना चाहते हैं, तो उन्हें विधानसभा में आना चाहिए वो विधानसभा के सदस्य हैं। वह एक बार भी विधानसभा नहीं पहुंचे हैं। विधानसभा के पटल पर कही जाने वाली बातें सदियों सदियों तक याद रहती है। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना, अखबारों की सुर्खियां बना, मीडिया की खबरों में बने रहना। यह अलग बात है। पटल पर आकर उन्हें विधानसभा में काम करना चाहिए। आप पूर्व मुख्यमंत्री हैं और विधानसभा के सदस्य भी हैं।