Rajasthan News: अशोक गहलोत पर बरसे लोकेश शर्मा, "लापता" पोस्टर पर कसा तंज
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जोधपुर स्थित सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में "लापता विधायक" के पोस्टर लगने से राजनीतिक हलचल मच गई है। इसी बीच लोकेश शर्मा ने गहलोत पर तंज कसा है।

हमारे विधायक लापता हैं। जब से चुनाव जीते तबसे एक बार भी क्षेत्र का दौरा नहीं किया। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर बीते दिनों वायरल हुआ था। जहां पूर्व सीएम अशोक गहलोत की विधानसभा जोधपुर में पड़ने वाले सरदारपुरा में स्थानीय लोगों ने गहलोत के लापता होने के पोस्टर लगाये थे। जिसके बाद सियासत गरमा गई है। एक तरफ बीजेपी नेता गहलोत को निशाने पर ले रहे हैं तो अब उनके पूर्व ओएसडी रहे लोकेश शर्मा ने भी ट्वीट कर इसे और हवा दे दी है।
लोकेश शर्मा ने ट्वीट कर कसा तंज
दरअसल, जैसे ही लापता पोस्टर वाला सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। अशोक गहलोत 5 जनवरी को जोधपुर पहुंचे। इस बात पर लोकेश ने तंज कसते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- डर ने शायद उनका दौरा बना दिया है। हो सकता है अब लापता विधायक के पोस्टर हट जाएं। बता दें, एक वक्त था जब सरदारापुर अशोक गहलोत का मजबूत गढ़ माना जाता था। यहीं से उन्होंने अपने सियासी सफर की शुरुआत की थी। ऐसे में उनके क्षेत्र में पोस्टर लगने के बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे।
गर्दिश में अशोक गहलोत के सितारे
विधानसभा चुनाव में हार मिलने के बाद अशोक गहलोत ने लंबे वक्त तक राजनीति से दूर रहे। इसके बाद लोकसभा चुनावों में बेटे वैभव गहलोत को करारी शिकस्त का सामना कर पड़ा। जबकि नवबंर महीने में हुए उपचुनावों में भी जादूगर का जादू काम नहीं आया और कभी पांच सीटें जीतने वाली कांग्रेस एक सीट पर सिमट कर रह गई। जबकि दूसरी ओर भजलाल सरकार लगातार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में लिये गये फैसले पलट रही है।