Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

पाकिस्तान से महिला ने की भारत में घुसने की कोशिश, सवालों के घेरे में महिला, याद आया सचिन-सीमा हैदर केस

महिला से जब बीएसएफ जवानों ने पूछताछ की, तो महिला रोने लगी और पाकिस्तान पास जाने से मना कर दिया। जिसपर जवानों ने महिला को हिरासत में लिया। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उससे पूछताछ की। पाकिस्तान वापस न जाने का कारण पूछने पर महिला ने बताया कि उसका पति वसीम और ससुर उसके साथ मारपीट करता है।

पाकिस्तान से महिला ने की भारत में घुसने की कोशिश, सवालों के घेरे में महिला, याद आया सचिन-सीमा हैदर केस

पाकिस्तान से एक और महिला ने भारत में तारों के नीचे से घुसने की कोशिश की है। महिला बार-बार भारत में घुसने की कोशिश कर रही थी। जानकारी के मुताबिक, जब जवानों ने महिला से वापस पाकिस्तान लौटने को कहा तो महिला नहीं मानी। क्या है पूरा मामला, महिला का क्या कहना है, जानिए रिपोर्ट में...

महिला ने पाकिस्तान से भारत में घुसने की कोशिश की

एक पाकिस्तानी महिला सीमा पार करके राजस्थान के श्रीगंगानगर आई। पाकिस्तानी महिला हमायरा सुरक्षा एजेंसियों के लिए पहेली बनी हुई है। सुरक्षा एजेंसियां भी अलग-अलग तरह से महिला से पूछताछ कर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूछताछ में पाया गया है कि पाकिस्तानी महिला हमायरा पहले भी भारत की सीमा में घुसने की कोशिश कर चुकी है। भारतीय सीमा में घुसी पाकिस्तानी महिला को जब बीएसएफ की पेट्रोलिंग टीम ने वापस जाने के लिए कहा तो उसने वापस जाने से इनकार कर दिया। बीएसएफ जवानों के द्वारा बार-बार पाकिस्तान वापस जाने के लिए कहने पर भी पाक महिला हमायरा नहीं मानी और भारतीय सीमा में तारबंदी की ओर आगे बढ़ती रही।

महिला ने क्या कहा?

महिला से जब बीएसएफ जवानों ने पूछताछ की, तो महिला रोने लगी और पाकिस्तान पास जाने से मना कर दिया। जिसपर जवानों ने महिला को हिरासत में लिया। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उससे पूछताछ की। पाकिस्तान वापस न जाने का कारण पूछने पर महिला ने बताया कि उसका पति वसीम और ससुर उसके साथ मारपीट करता है। रोजाना घरेलू मारपीट से वह परेशान हो गई और भारतीय सीमा के नजदीक पहुंच गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबाक, पाकिस्तानी महिला हमायरा बॉर्डर पार करके जिस विजेता पोस्ट के नजदीक भारतीय सीमा में दाखिल हुई थी। वहां से उसके गांव की दूरी 1000 किलोमीटर से अधिक है। हमायरा बलूच जाति की है और वो पाकिस्तान के कराची की रहने वाली है, ऐसा बताया गया है।

महिला पर संदेह, जवानों के जहन में तमाम सवाल

महिला को लेकर तमाम सवाल सेना के जवानों के मन में है, महिला इतनी दूरी तय करके भारत सीमा तक कैसे आई। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, हमायरा 17 मार्च को सुबह 5 बजे भारत-पाक सीमा में घुस आई। जब उस पर पेट्रोलिंग टीम की नजर पड़ी तो उसे पाकिस्तान वापस जाने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। उसने पूछताछ में बताया कि पहले भी कई बार सीमा पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सुरक्षा एजेंसियां ये भी जांच कर रही हैं कि पाकिस्तानी महिला हमायरा आखिर क्यों बार-बार भारत की सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रही थी। ये केस देखकर लोगों को पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर केस की याद आ गई है।