वियतनाम-दिल्ली फ्लाइट जयपुर में उतारी, 7 घंटे कैद रहे यात्री ! Watch Video
वियतनाम से दिल्ली आ रही फ्लाइट जयपुर में डायवर्ट करा दी गई। जिससे यात्री 7 घंटे तक फंसे रहे। बता दें, दिल्ली एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी के चलते कई उड़ाने प्रभावित है। पूरी खबर यहां पढ़ें।

कहीं भी जल्दी पहुंचना हो तो ज्यादातर लोग फ्लाइट का रूख करते हैं, लेकिन ठंड में ट्रेन या फिर फ्लाइट कोहरे के कारण सभी की रफ्तार धीमी पड़ जाती है। यात्रियों को कई घंटों तक इंतजार करना पड़ता है। अब एक ऐसा ही वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां वियतनाम से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को जयपुर में रोक लिया गया। यात्री प्लेन के अंदर सात घंटे तक फंसे रहे, उन्हें ये तक नहीं बताया कि फ्लाइट राष्ट्रीय राजधानी तक नहीं जायेगी।
जयपुर एयरपोर्ट पर रात 12 बजे से प्लेन में अटके यात्रियों का बुरा हाल। pic.twitter.com/NuKlUHCuBL
— Naresh Sharma (@naresh_jsharma) January 4, 2025
सात घंटे तक परेशान हुए यात्री
जानकारी के अनुसार, वियतनाम से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट नंबर VJ 895 लास्ट डेस्टिनेशन न पहुंचकर जयपुर में लैंड कराई गई। यहां यात्रियों को कुछ देर रुकने के लिए कहा गयाा। यात्रियों की मानें तो उन्हें कुछ भी नहीं बताया गया और फ्लाइट के अंदर लगभग सात घंटे तक रखा गया। इतना ही नहीं, अचानक से उन्हें जयपुर में उतरने को कहा गया। फ्लाइट डायवर्ट होने की कोई भी जानकारी यात्रियों को नहीं दी गई।
दिल्ली से जयपुर क्यों आ रहीं फ्लाइट?
बता दें, दिल्ली में मौसम विभाग ने घने कोहरे की चेतावनी दी है। जिस कारण यातायात भी प्रभावित हो रहा है। एयरपोर्ट पर जीरो विजिटबिलिटी के कारण बीती रात से लेकर सुबह तक दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों की लैडिंग नहीं कराई जा सकी है। बताया जा रहा है, 12 से ज्यादा फ्लाइट्स जयपुर के लिए डायवर्ट की गई हैं। जिसमें डॉमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों शामिल है। हालांकि मौसम सही होने पर फ्लाइट्स को लैंड कराया जा रहा है।