Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दिल्ली चुनाव पर दिया बड़ा बयान, कहा- दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा.....

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को राजसमंद जिले के नाथद्वारा और कांकरोली स्थित श्रीनाथजी और द्वारिकाधीश मंदिरों में दर्शन किए। मंदिर परंपरा के अनुसार उनका भव्य स्वागत किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दिल्ली चुनाव पर दिया बड़ा बयान, कहा- दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा.....

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार को राजसमंद जिले के दौरे पर थी। उन्होंने राजसमंद जिले में पहुंच कर सबसे पहले नाथद्वारा पहुंचकर प्रभु श्री नाथजी के दर्शन किए। दर्शन के पश्चात मंदिर की परंपरा के अनुसार वसुंधरा राजे का स्वागत किया गया। दर्शन करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए दिल्ली चुनाव पर भी टिप्पणी की।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

राजे ने राजसमंद में प्रभु श्रीनाथ जी  की ग्वाल झांकी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर के विस्तार व सौन्दर्यीकरण कार्यों का भी अवलोकन किया। श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन करने के बाद जब वह मोती महल चौक पहुंची तो कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।  

द्वारिकाधीश के किए दर्शन

इसके बाद वह कांकरोली में स्थित प्रभु श्री द्वारकाधीश मंदिर में पहुंची। वहां पर उन्होंने प्रभु श्री द्वारिकाधीश जी के दर्शन किए और वहां पर भी मंदिर की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया है। इसके बाद उन्होंने वसुंधरा राजे मीडिया से बात की।

दिल्ली चुनाव में जीत के लिए आश्वस्त

राजे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कल ही गुप्त नवरात्रि खत्म हुए हैं, और उसके कारण आज देव दर्शन का कार्यक्रम रखा था। इसके बाद उन्होंने दिल्ली चुनाव के नतीजे पर बात करते हुए कहा कि हम दिल्ली चुनाव की जीत के लिए पूरी तरीह से आश्वस्त हैं। उन्होंने आगे कहा कि सट्टा बाजार ने भी इसके संकेत दे दिए हैं और एग्जिट पोल ने ऐसे ही भी संकेत दिए हैं। इसके पहले भी वह दिल्ली चुनाव में भाजपा की भारी जीत का विश्वास दिला चुकी हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के इस दौरे में भाजपा के जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, नगर अध्यक्ष प्रवीण जोशी, भिंडर के पूर्व विधायक रणधीर सिंह, प्रदीप काबरा, परेश सोनी, महिला अध्यक्ष चंचल वैरागी, वीरेंद्र पुरोहित, ललिता काबरा और जागृति सोनी सहित कई लोग मौजूद थे।