Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

जब वसुंधरा राजे ने बॉर्डर पर पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाई, जानें क्या हुआ

पहलगाम आतंकी हमले के बाद वसुंधरा राजे का बॉर्डर दौरा चर्चा में है। राजस्थान की धरती से महारानी ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया था। 

जब वसुंधरा राजे ने बॉर्डर पर पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाई, जानें क्या हुआ

जयपुर। पहलगाम आंतकी हमले के बाद पूरे देश में हाई अलर्ट है। सेना बॉर्डर पर तैनात हैं। राजस्थान में BSF एक्टिव हो गई है, पाकिस्तान के हर मूमेंट पर नजर रखी जा रही है। इसी बीच वसुंधरा राजे का नाम भी लिया जा रहा है। दरअसल, बीते महीने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बॉर्डर पर तैनात BSF जवानों के साथ जन्मदिन मनाया था। इस दौरान उन्होंने पड़ोसी मुल्क को कड़ा संदेश भी दिया था। 

जब राजे को देख हैरान हुए जवान !

जब भी कोई नेता बॉर्डर पर जाता है तो इसके लिए पहले से प्रोटोकॉल होता है लेकिन वुसंधरा राजे ने जन्मदिन की खुशियां सीमाओं पर तैनात जवानों के साथ मनाने की ठानी थी। वह बिना किसी जानकारी के राजस्थान स्थित भारत-पाकिस्तान सीमा पर पहुंचीं। उन्हें देखकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान भी हैरान रह गए । बाद में जब उन्हें पता लगा पूर्व मुख्यमंत्री अपना जन्मदिन मनाना चाहती हैं तो खुशी का माहौल छा गया> वसुंधरा राजे ने तनोत माता मंदिर में खास पूजा-अर्चना की । ये पूजा जवानों के लिए थी। इतना ही नहीं महारानी ने शत्रु विनाशक यज्ञ भी करवाया था। 

पाकिस्तान को दिया था संदेश 

वसुंधरा राजे ने बॉर्डर से  पाकिस्तान को संदेश दिया था। कहा, 1965, 1971 के जंग में इन पाकिस्तानियों ने भारत की सुरक्षा पर सेंध लगाने की कोशिश की थी। अंजाम आज भी दुनिया याद करती है। पाकिस्तान ने तनोट माता मंदिर पर हमला करने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहा। पाकिस्तान अपने मंसूबों में ना कभी सफल हो पाया है और ना होगा। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर महारानी का ये दौरा चर्चा का विषय बना हुआ है।