उदयपुर में देसी-विदेसी पर्यटकों की ख्वाहिश होती है इस शहर में शादी करना, क्या वेडिंग डेस्टिनेशन के बारे में जानते हैं आप
उदयपुर, जिसे झीलों की नगरी कहा जाता है, अब रॉयल वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में भी मशहूर हो गया है। इसकी खूबसूरती और भव्यता के कारण बॉलीवुड सितारों से लेकर मशहूर हस्तियों तक, सभी यहां शादी करने का सपना देखते हैं।

राजस्थान की उदयपुर सिटी को झीलों की नगरी के नाम से भी जाना जाता है, यहां की मशहूर झीलों को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इस सिटी की खूबसूरती को देखते हुए लोग अपने स्पेशल मोमेंट्स के लिए दूर-दूर से आते हैं। इस वजह से ही इस सिटी को रॉयल वेडिंग का हब कहा जाता है।

इस शहर की खूबसूरती को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं और हमेशा ही यहां पर पर्यटकों की लाइनें लगी रहती हैं। उदयपुर शहर की खूबसूरती और यहां की लग्जरियस सुविधाओं के कारण देसी-विदेशी सभी मेहमान यहां पर रुकना बहुत पसंद करते हैं। इस वजह से हर साल उदयपुर शहर में पर्यटकों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इसलिए रॉयल वेडिंग के रूप में भी इसको एक प्रमुख डेस्टिनेशन माना जाता है। इस शहर में बॉलीवुड के कई सेलीब्रिटीज शादी कर चुके हैं। इस खूबसूरत शहर में हर कोई शादी करना चाहता है। इस डेस्टिनेशन में लोग स्पेशन ओकेशन के लिए आना बहुत ज्यादा पसदं करते हैं।

इस शहर के ऐतिहासिक महल, झीलों की बीच फाइव स्टार होटल्स की मेहमान नवाजी भी काफी मशहूर है। इस खूबसूरत जगह में बॉलीवुड सितारों से लेकर विदेशी भी शादी करने के लिए पहली पसंद बन गई है। उदयपुर में अब तक कई रॉयल शादी हो चुकी है, हाल ही भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु शादी के बंधन में बंधी है। इसी शहर में उनकी शादी बॉलीवुड सिंगर नितिन मुकेश के छोटे बेटे नमन नितिन मुकेश और त्रिशोना की शादी हुई थी। इस खूबसूरत शहर में बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की भांजी निकिता चौधरी और ऋषभ शाह की भी शादी हुई थी।

इस खूबसूरत शहर में बॉलीवुड स्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान और नूपुर शिकरे ने मुंबई में रजिस्टर्ड वेडिंग करने के बाद उदयपुर में रॉयल वेडिंग करने के लिए आए थे। उनके शादी के फंक्शन 8 से 10 जनवरी को बड़ी धूमधाम से किए गए थे। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की भी शादी उदयपुर के लीला पैलेस में हुई थी। राघव सजी-धजी बोट से बारात लेकर परिणीति से शादी करने के लिए गए थे। इनकी रॉयल शादी के फंक्शन 2 दिन तक चले थे।