राजस्थान में तापमान का अभी से बुरा हाल, दिन तो दिन रात को भी बुरा हाल
बीते 24 घंटों में राजस्थान के साथ ही पूर्वी राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में कुछ इलाकों में भीषण लू की स्थिति है। हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ में कुछ जगहों पर लू की स्थिति है। हालांकि मौसम विभाग ने बताया कि गुजरात और मध्य प्रदेश में 11 अप्रैल से हीटवेव कम हो जाएगी।

अप्रैल ने जैसे दस्तक दी है, वैसे ही राजस्थान में गर्मी ने सितम ढाह दिया है। दिन को दिन है, प्रदेशवासियों को रात को भी चैन नहीं है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए अलर्ट भी जारी कर दिया है। क्या है पूरा मामला? जानिए...
कहां पर कैसा रहा तापमान
राजस्थान मौसम अपडेट: 7 अप्रैल
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) April 7, 2025
*? हीटवेव व उष्णरात्रि का सर्वाधिक असर 7 से 9 अप्रैल के दौरान बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा व जयपुर संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में रहने की प्रबल संभावना है। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर कोटा संभाग में कहीं-कहीं तीव्र हीटवेव की प्रबल संभावना है। pic.twitter.com/ZKNcRfGDD9
बीते 24 घंटों में राजस्थान के साथ ही पूर्वी राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में कुछ इलाकों में भीषण लू की स्थिति है। हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ में कुछ जगहों पर लू की स्थिति है। हालांकि मौसम विभाग ने बताया कि गुजरात और मध्य प्रदेश में 11 अप्रैल से हीटवेव कम हो जाएगी। मौसम विभाग की मानें तो 40 से 45 डिग्री सेल्सियस का तापमान मुख्य रूप से राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उससे सटे हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश, विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमि मध्य प्रदेश और मराठवाड़ा के कुछ इलाकों में है। गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ में भी 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान दर्ज किया गया।
रात को भी गर्मी से नहीं मिल रही राहत
राजस्थान में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का अलर्ट है। साथ ही गुजरात और महाराष्ट्र में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आने वाला है। उसके बाद के दिनों में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग ने राजस्थान और सौराष्ट्र में हीटवेव और रात में भयंकर गर्मी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। पंजाब और हरियाणा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
9 से 11 तक के लिए मौसम विभाग ने क्या कहा
9 अप्रैल के लिए गुजरात, मध्य प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां कुछ जगहों पर भयंकर हीटवेव की स्थिति देखने को मिल सकती है। वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आंधी तूफान और बिजली कड़क सकती है।
10 अप्रैल को गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्व मध्य प्रदेश कुछ इलाकों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है.। ऐसे में यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
11 अप्रैल से हीटवेव का प्रभाव लगभग खत्म हो जाएगा। राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी तूफान और बिजली की बात कही गई है।