Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

भजनलाल सरकार का तगड़ा एक्शन, 21 अधिकारियों पर होगीकार्रवाई, मामले में पेपर लीक में जिक्र

राजस्थान में भजनलाल सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन मोड में दिख रहे हैं। सीएम भजनलाल शर्मा ने पहले भी भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी थी। जबकि अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश भी दिये थे।

भजनलाल सरकार का तगड़ा एक्शन, 21 अधिकारियों पर होगीकार्रवाई, मामले में पेपर लीक में जिक्र

राजस्थान सरकार एक्शन के मोड में है। 21 अधिकारियों को सीएम भजनलाल चेतावनी दी है। भजनलाल सरकार का ये एक्ट काफी चर्चा में है। सीएम ने 21 अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई और अभियोजन की स्वीकृति देकर भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा फैसला किया है। क्या है पूरा मामला? जानिए डीटेल्स...

21 अधिकारियों पर भजनलाल सरकार का एक्शन

राजस्थान में भजनलाल सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन मोड में दिख रहे हैं। सीएम भजनलाल शर्मा ने पहले भी भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी थी। जबकि अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश भी दिये थे। अब इसके तहत राज्य सेवा के 21 अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। सीएम भजनलाल शर्मा ने राज्य सेवा के 21 अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई और अभियोजन की स्वीकृति दी है। बताया जा रहा है कि सीएम ने 21 अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की स्वीकृति के साथ-साथ 18 मामलों का निस्तारण करते हुए भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 के तहत 5 मामलों में अभियोजन स्वीकृति जारी की है।

भजनलाल सरकार ने क्या निर्देश दिए

भजनलाल सरकार द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम ने 21 अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई और अभियोजन की स्वीकृति देकर भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा फैसला किया है। इसके अलावा, 4 अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को धारा 17-ए के तहत विस्तृत जांच की पूर्वानुमति दी गई है। सरकार ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के पुराने मामलों का निपटारा करते हुए 4 अधिकारियों की पेंशन रोकने का फैसला लिया, जिनमें से 2 मामलों में 100 प्रतिशत पेंशन रोकी गई है। 

पेपर लीक मामले का है जिक्र

बताया जा रहा है कि सेवारत अधिकारियों पर कार्रवाई के तहत 7 अधिकारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि रोकी गई, जबकि 2 मामलों में सेवानिवृत्त अधिकारियों के खिलाफ जांच निष्कर्ष को अनुमोदित किया गया। सीएम भजनलाल शर्मा ने पिछले साल यानी सितंबर 2024 में भी 12 अधिकारियों पर कार्रवाई की थी। इसके तहत अनियमितता, भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े आदेश हुए 12 अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई, जबकि लेक्चरर को बर्खास्त किया गया जो पेपर लीक मामले से जुड़े थे।