Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

Sikar News: 4 जनवरी को सीकर बंद का ऐलान! गोविंद सिंह डोटासरा बोले 'BJP की औकात नहीं कि संभाग-जिले रद्द कर दे'

Sikar News: 4 जनवरी को सीकर बंद का ऐलान हुआ है। इंडिया गठबंधन की सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि मंदिरों में घूमते हैं, पर्चियों से चलते हैं। हम इनके घुटने टिका देंगे। इनसे संभाग भी लेंगे और नगर निगम भी लेंगे। 

Sikar News: 4 जनवरी को सीकर बंद का ऐलान! गोविंद सिंह डोटासरा बोले 'BJP की औकात नहीं कि संभाग-जिले रद्द कर दे'

इंडिया गठबंधन के बैनर तले हुए बैठक के बाद शनिवार ( 4 जनवरी) को सीकर बंद का ऐलान किया गया है। इंडिया गठबंधन की इस बैठक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि संघर्षों की जीत होगी। यह संभाग और जिले वापस बनेंगे। बीजेपी की औकात नहीं है कि यह सीकर को संभाग और नीमकाथाना को जिला खत्म कर दें। यह पर्चियों से चलने वाले लोग हैं। सीकर बंद का ऐलान सीकर संभाग एवं नीमकाथाना जिला निरस्त करने के खिलाफ किया जा रहा है।

4 जनवरी को सीकर बंद का ऐलान

आगामी 4 जनवरी को सीकर बंद का ऐलान हुआ है। इंडिया गठबंधन की सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि "मंदिरों में घूमते हैं, पर्चियों से चलते हैं। हम इनके घुटने टिका देंगे। इनसे संभाग भी लेंगे और नगर निगम भी लेंगे। इस संघर्ष में पैसे की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। यह आंदोलन एक बड़ा जन-आंदोलन बनेगा और पूरे सीकर संभाग के लोगों की जीत होगी। यह किसी पॉलिटिकल पार्टी की जीत नहीं होगी।"

आपको बता दें, इस बैठक में चूरू, नीमकाथाना, झुंझुनूं के नेता और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। साथ ही छात्र संगठन, बार संघ और किसान संगठन भी इस सभा में शामिल हुए। पीसीसी चीफ ने कहा कि हम राजस्थान की पर्ची सरकार के घुटने टिका कर रहेंगे, इस भजनलाल सरकार के कील ठोक देंगे।

क्या है मामला?

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सीकर संभाग बना तो उसमें एम्स भी आता और आईआईटी भी आता। बड़े लेवल की परीक्षाएं भी संभाग स्तर पर होती। संभाग के कारण चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में हमें बहुत फायदा होता। इस जनआंदोलन का नेतृत्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सीकर सांसद अमराराम, चूरू सांसद राहुल कस्वां और अभिभाषक संघ के अध्यक्ष करने वाले हैं।