Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ हुआ एक्टिव, मौसम के बदलाव से परेशान लोग, अब मई के लिए भी अलर्ट

मई के पहले हफ्ते में पूर्वी हवाओं के प्रभाव और एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इसके परिणामस्वरूप राज्य के तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। वर्तमान में राजस्थान के कई हिस्सों में गर्मी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ हुआ एक्टिव, मौसम के बदलाव से परेशान लोग, अब मई के लिए भी अलर्ट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम की मार से लोग परेशान हैं। एक तरफ हीटवेव का कहर है, तो दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बारिश और आंधी है। जिसके चलते मौसम में चिपचिपाहट है। अब मौसम विभाग ने एक और चेतावनी जारी की है। कैसा रहेगा मौसम, क्या रहा अब तक का हाल, जानिए रिपोर्ट में...

राजस्थान के मौसम में हुआ बदलाव

राजस्थान के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बदलाव हुआ है। राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश और आंधी चलने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 26 अप्रैल को जयपुर, भरतपुर, और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में अपराह्न बाद मेघ गर्जन और हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो गर्मी से राहत प्रदान कर सकती हैं।

महीने के शुरुआत के लिए आया अलर्ट

आईएमडी ने बताया कि मई के पहले हफ्ते में पूर्वी हवाओं के प्रभाव और एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इसके परिणामस्वरूप राज्य के तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। वर्तमान में राजस्थान के कई हिस्सों में गर्मी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में यह मौसम बदलने की संभावना है। शनिवार सुबह तक, राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा और जयपुर व बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं उष्ण लहर चली। 

तापमान में होगी गिरावट

तापमान में गिरावट होने की बात सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिलानी में सबसे अधिक तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक था। इसके अलावा, राज्य का न्यूनतम तापमान नागौर में 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, आने वाले दिनों में राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में तापमान में गिरावट हो सकती है, और बारिश व आंधी के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।