Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

Rajasthan Weather Update: मौसम ने ली करवट, तापमान में होगी गिरावट, जानिए कैसे बदलेंगे हालात

राजस्थान के मौसम में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। आने वाले 48 घंटों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की आशंका है। साथ ही रिपोर्ट्स का दावा है कि उत्तर पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। आगामी एक सप्ताह तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा।

Rajasthan Weather Update: मौसम ने ली करवट, तापमान में होगी गिरावट, जानिए कैसे बदलेंगे हालात

राजस्थान में मौसम एक बार फिर से करवट लेने के मूड में है। हवाओं के चलते तापमान में गिरावट की बात कही जा रही है। तो साथ ही आने वाले 48 घंटों में तापमान में गिरावट के साथ ही मौसम के शुष्क भी रहेगा। क्या है पूरी रिपोर्ट...

तापमान में होने वाली है गिरावट

राजस्थान के मौसम में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। आने वाले 48 घंटों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की आशंका है। साथ ही रिपोर्ट्स का दावा है कि उत्तर पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। आगामी एक सप्ताह तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। बीते दिन अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था। सीमावर्ती जिलों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

विशेष रूप से बीकानेर और जोधपुर संभाग में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है। आज भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण सीमावर्ती जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ जिलों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हालांकि, तेज हवाओं के बावजूद बारिश की संभावना काफी कम है।

धौलपुर का तापमान पहुंचा 41.8 डिग्री सेल्सियस

बीते बुधवार को पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं, दूसरी ओर पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में तापमान बढ़ा है। धौलपुर में बुधवार को सबसे अधिक 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि चित्तौड़गढ़ 40.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दूसरे स्थान पर रहा। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी जोधपुर, नागौर, बाड़मेर और जैसलमेर जैसे जिलों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान और गिर सकता है। अगले सप्ताह से तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का असर 28 मार्च तक रहने की संभावना है, जिसके बाद गर्मी का प्रभाव बढ़ने लगेगा।