Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

Rajasthan Weather Update: 'कभी शोला कभी शबनम', होली में फिर बदलेगा मौसम का हाल, जानिए क्या हुई भविष्यवाणी

इसी महीने रंगों का त्योहार होली भी मनाया जाना है। मार्च के आखिर तक प्रदेश में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। होली और धुलंडी तक कई शहरों में 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान होने की संभावना है।

Rajasthan Weather Update: 'कभी शोला कभी शबनम', होली में फिर बदलेगा मौसम का हाल, जानिए क्या हुई भविष्यवाणी

राजस्थान में मौसम कभी शोला तो कभी शबनम वाले अंदाज में है। अब मौसम विभाग ने होली पर मौसम को लेकर जो भविष्यवाणी की है, उससे कई लोग खुश तो कई न बेहद नाखुश है। आने वाले दिनों में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल, कब गिरेगा पारा और कब करेगी गर्मी परेशान, जानिए इस पोस्ट में...

सर्द हवाओं का असर हुआ कम

देश के सबसे बड़े सूबे राजस्थान में पिछले कई दिनों से तेज हवाओं का कहर था। लेकिन अब मौसम में बदलाव हुआ है। प्रदेश में बीते तीन दिनों से चल रही सर्द हवाओं का असर अब कम होने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो, अगले कुछ दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है, जिससे गर्मी के तेवर तेज होने लगेंगे। इससे पहले राज्य में मौसम मुख्यत शुष्क रहा। गुरुवार को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36.4 सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान फतेहपुर सीकर में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नहीं होगा नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव

प्रदेश की राजधानी जयपुर में गुरुवार को सबसे ज्यादा तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि बीते दिन की तुलना में 1.7 डिग्री ज्यादा था। रात का न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़कर 15.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम एक्सपर्ट्स का मानना है कि अब कोई नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होगा, जिससे आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

होली में कैसा रहेगा मौसम

इसी महीने रंगों का त्योहार होली भी मनाया जाना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्च के आखिर तक प्रदेश में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। होली और धुलंडी तक कई शहरों में 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान होने की संभावना है। अगले 48 घंटे तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में और बढ़ोतरी होगी। 10 मार्च तक राज्यभर में तेज धूप और गर्मी महसूस की जाएगी। अब प्रदेश में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ता जाएगा और आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना भी बढ़ सकती है।

इन जिलों में होने वाला है बदलाव

राजस्थान के कई जिलों में मौसम को लेकर भविष्यवाणी की गई है। बताया गया है कि कल तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही गर्मी का एहसास होने लगा। वहीं, डूंगरपुर में 35.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा, जैसलमेर में 34.5 डिग्री, जोधपुर में 33.7 डिग्री, जालोर में 34.3 डिग्री और बीकानेर में 32.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, कोटा, चित्तौड़गढ़, भरतपुर और चूरू समेत कई शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।