Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, गर्मी ने दी दस्तक और ठंडी हवाओं से महसूस हो रही सर्दी

राजस्थान में फरवरी के आधे महीने से ही मौसम बदलने वाला है। सुबह-शाम ठंडी हवाओं के बीच हल्की ठंड बनी हुई है, लेकिन दिन में तापमान बढ़ने से गर्मी महसूस हो रही है।

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, गर्मी ने दी दस्तक और  ठंडी हवाओं से महसूस हो रही सर्दी

राजस्थान का मौसम फिर से बदलने वाला है और प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों में बारिश के आसार भी है। फिलहाल सुबह और शाम के समय में हल्की-हल्की ठंड देखने को मिल रही है और ठंड़ी हवाओं से भी मौसम का मिजाज बदलता रहता है। मौसम विभाग ने आगामी दो सप्ताह का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।

मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 16 से 20 फरवरी तक प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा बारिश का एक नया सिस्टम तैयार हो रहा है। इसमें प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में 19 से 20 फरवरी तक और प्रदेश भर में 21 से 27 फरवरी तक बारिश होने की संभावना जताई है।

राजस्थान में कई जगहों में तापमान ज्यादा होने से गर्मी का भी अहसास होना शुरू हो गया है। इसके कारण सीमावर्ती जिलों में दिन का तापमान 33 डिग्री के पार दर्ज हुआ है और इसका असर बाड़मेर में देखने को मिल रहा है। तो वहीं बीते गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री दर्ज किया गया था और रात में तापमान 15.4 डिग्री दर्ज किया गया था।

कहां पर कैसा रहा तापमान

इसके अलावा प्रदेश के जोधपुर, फलौदी, जैसलमेर, डूंगरपुर, जालौर जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। लेकिन रात के समय में इन क्षेत्रों का तापमान गिर कर औसतन 12 डिग्री के आस-पास रहा है। बीते गुरुवार को सुबह से ही जयपुर सहित कई जिलों में सर्द हवाएं चलने से ठंड भी महसूस हो रही है। लेकिन दोपहर के समय में तापमान ज्यादा होने के कारण गर्मी महसूस होने लगती है। लेकिन अभी भी सुबह और शाम में सर्दी का असर रहता है।

मौसम विभाग जयपुर केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि प्रदेश में 15 फरवरी तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। इसके बाद 16-17 फरवरी से तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है और 17-18 फरवरी को प्रदेश के कुछ जगहों में बादल छाए रह सकते हैं। तो वहीं आज भी मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।