Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में गर्मी के सितम से लोग पस्त, आने वाले दिनों में हीटवेव का खतरा, जानिए क्या है अपडेट

मंगलवार यानी कि 22 अप्रैल तक उत्तरी हवाओं का असर रहने वाला है। इसके बाद 23 और 24 अप्रैल को एक बार फिर कई जिलों में लू चलने की संभावना है।

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में गर्मी के सितम से लोग पस्त, आने वाले दिनों में हीटवेव का खतरा, जानिए क्या है अपडेट

राजस्थान में गर्मी से प्रदेशवासियों का हाल बेहाल है, बढ़ते दिन के साथ गर्मी का पारा भी बढ़ रहा है। ऐसे में प्रशासन द्वारा प्रदेशवासियों को अलर्ट रहने की सलाह दी जा रही है। आने वाले दिनों में मौसम का हाल कैसा रहेगा, जानिए रिपोर्ट में...

मौसम की मार से परेशान प्रदेशवासी

राजस्थान में पारा चढ़ने से लोग परेशान हैं। प्रदेश के कई शहरों के दिन के तापमान में गिरावट आई है। ये गिरावट उत्तरी दिशाओं से चल रही हवाओं की वजह से हुई है। हवाओं के कारण 2 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरा। जिसकी वजह से प्रदेश के लोगों को हीट वेव और भीषण गर्मी से काफी राहत महसूस हुई। बताया दा रहा है कि आने वाले दो दिन बाद ही फिर से हीट वेव चलने वाली है। 

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार यानी कि 22 अप्रैल तक उत्तरी हवाओं का असर रहने वाला है। इसके बाद 23 और 24 अप्रैल को एक बार फिर कई जिलों में लू चलने की संभावना है। इसी बीच बारिश को लेकर फिलहाल कोई ताजा अलर्ट सामने नहीं आया है। ऐसे में प्रदेशवासियों से सतर्क रहने की बात कही गई है।

40 के पार हुआ कई शहरों में तापमान

बीते शनिवार को प्रदेश के 15 शहर ऐसे थे जहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर था। जबकि रविवार को 40 डिग्री से ज्यादा तापमान वाले शहरों की संख्या 10 ही रही। यानी पांच और जिले 40 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान जिलों में चले गए। यह सब उत्तरी दिशाओं की ओर से चल रही हवाओं की वजह से हुआ। आज 21 अप्रैल और कल 22 अप्रैल को प्रदेश के कुछ जिलों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। ऐसे में तेज गर्मी की उम्मीद नहीं है। जानकारी के मुताबिक, रविवार को 42.2 डिग्री सेल्सियस के साथ चूरू प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। दूसरे नंबर पर कोटा रहा। जहां का तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।