Rajasthan: राजस्थान में जल कर चोरी पर लगेगी लगाम, जलदाय मंत्री के निर्देश पर बड़ा अभियान
राजस्थान में जलदाय विभाग अवैध जल कनेक्शनों पर सख्त कार्रवाई कर रहा है। जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने बकाया बिल वसूलने के लिए निर्देश दिए हैं। अवैध कनेक्शन वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जयपुर। प्रदेश में अब वो लोग सतर्क हो जाएं। जिन्होंने अभी तक अपना वॉटर टैक्स नहीं भरा है। जलदाय विभाग लगातार अभियान चला रहा है। वही फाइनेंशियल ईयर खत्म होने के साथ सभी विभागों की मॉनिटरिंग खुद सीएम भजनलाल शर्मा कर रहे हैं। इसी क्रम में जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने बकाया बिल वसूलने के लिए निर्देश दिए हैं। अवैध कनेक्शन से लेकर पाइ पलाइन में गड़बड़ी करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई होगी। अगर अवैध कनेक्शन पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ फिर भी एफआईआर दर्ज की जाएगी।
जलदाय विभाग ने कर ली पूरी तैयारी
बता दे, लंबे वक्त से अभी भी करोड़ों लोग ऐसे हैं। जिन्होंने अपना वॉटर टैक्स जमा नहीं किया है। इसके लिए खास अभियान चलाया जा रहा है। जहां अब अवैध कनेक्शन वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दे दिए हैं। साथ ही यह अभियान 30 मार्च तक चलाया जाएगा।
अभी तक काटे गए 61000 कनेक्शन
गौरतलब है, अभी तक पेनल्टी जमा न करने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया गया है। अधिकारियों ने बताया 66000 से ज्यादा अवैध कनेक्शन को चिन्हित किया जा चुका है। जिनमें से 61000 कनेक्शन काटे जा चुके हैं। इस दौरान 84 लाख से ज्यादा अवैध राशि वसूली भी गई है। जबकि 33 अवैध कनेक्शन पर कांट गए हैं। जिस तरह जलदाय विभाग अभियान चला रहा है, ऐसे में आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और भी ज्यादा बढ़ सकता है।