Rajasthan News: इंग्लिश मीडियम स्कूलों की समीक्षा पर कांग्रेस का हल्ला बोल! जोगाराम बोले-ये लोग सिर्फ़ भ्रम फैला रहे
राजस्थान में सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूलों की समीक्षा को लेकर सियासी घमासान, कांग्रेस का आरोप - बीजेपी स्कूल बंद करने की तैयारी में, कानून मंत्री ने कहा -समीक्षा का मतलब बंद करना नहीं। पढ़ें पूरी खबर।

राजस्थान सरकार ने जब से सरकारी स्कूलों की समीक्षा का फैसला लिया है तब से सियासी घमासान जारी है। कांग्रेस नेता लगातार सरकार पर निशाना साध रहे हैं। यहां, तक आरोप लगा रहे हैं, बीजेपी जल्द ही कांग्रेस कार्यकाल में घुले इंग्लिश मीडियम स्कूलों को बंद करने की कोशिश कर रही है। इन बयानों पर कानून मंत्री जोगाराम पटेल की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा, कांग्रेस केवल भ्रम फैला रही है, ऐसा कुछ भी करने के लिए सरकार नहीं सोच रही। स्कूलों की समीक्षा की जाएगी। अगर वह भी पैमानों पर खरे उतरेंगे तो जारी कर रहेंगे। समीक्षा का अर्थ बंद करना नहीं होता ।
'कांग्रेस का विरोध बेफिजूल'
जोगाराम पटेल यही नहीं रुके। कहा, यदि इंग्लिश मीडियम स्कूल कांग्रेस ने बनवाएं हैं और उनमे पढ़ाई अच्छी होती है। तो समीक्षा करने में क्या बुराई है। कांग्रेस को भला इस बात से क्या परेशानी है। इंग्लिश मीडियम असल में होना चाहिए। जहां, इंग्लिश पढ़ाने के लिए टीचर भी योग्य होने चाहिए। इन स्कूलों से लगातार शिकायतें मिल रही थी। नाम भले इंग्लिश मीडियम का हो लेकिन असलियत कुछ ओर है। यहां न तो शिक्षक है और न इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई। कहा, जिन स्कूलों की समीक्षा की गई उनमें कई स्कूलों में इंग्लिश टीचर्स की नियु्क्ति नहीं की गई।
कांग्रेस दर्जा कर रही विरोध
बता दें, कुछ दिनों भजनलाल सरकार ने राज्य में पूर्ववर्ती सरकार द्वारा खोले गए सरकारी और इंग्लिश मीडियम स्कूलों की समीक्षा के लिए कमेटी का गठन किया था। जिसके बाद से कांग्रेस लगातार सरकार पर हावी नजर आ रही है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा था,बीजेपी नेता खुद इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ रहे हैं। उनके बच्चे भी विदेशों में पढ़ाई कर रहे हैं लेकिन वह जनता के लिए खोले गए स्कूलों को बंद करने की बात कर रहे है।