Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

राजे के ट्वीट से एक्शन में सरकार, छुट्टी मना रहे कलेक्टर को मुख्य सचिव की फटकार, पढ़ें पूरी खबर

वसुंधरा राजे के ट्वीट के बाद करौली कलेक्टर नीलाभा सक्सेना के झूठ बोलकर छुट्टी मनाने पर मुख्य सचिव सुधांश पंत भड़क गए। अब अधिकारी पर बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

राजे के ट्वीट से एक्शन में सरकार, छुट्टी मना रहे कलेक्टर को मुख्य सचिव की फटकार, पढ़ें पूरी खबर

जयपुर। वसुंधरा राजे के एक ट्वीट के बाद अफसरों के लापरवाह रवैये पर सरकार सख्त हो गई है। खुद मुख्य सचिव सुधांश पं ने कमान संभाली हुई है। वह लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसी बीच अधिकारियों संग बैठक में ऐसा वाक्या हुआ। जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, पंत करौली और सवाई माधोपुर के कलेक्टर संग बैठक कर रहे थे। इसी बीच करौली कलेक्टर नीलाभा सक्सेना ऑनलाइन जुड़े। जब उनसे लोकेशन पूछी गई तो उन्होंने जम्मू-कश्मीर बताई। हालांकि उन्होंने छुट्टी घर जाने के लिए ली थी। बस इसी बात पर मुख्य सचिव का पारा हाई हो गया। 

झूठ बोलने पर भड़के मुख्य सचिव

मुख्य सचिव कलेक्टर के झूठ बोलकर छुट्टी लेने पर भड़क उठे और कहा, आपने अवकाश घर जाने के लिए लिया था। अगर जरूरी काम की जगह आप सच बता देते तो आपकी छुट्टी रद्द की जा सकती है। जानते हैं, इस वक्त जनता गर्मी-पानी की समस्या से परेशान है। ऐसे में झूठ बोलकर घूमने जाना गैर जिम्मेदाराना हरकत है। पंत यही नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, यहां आपके जिले की जनता पानी न मिलने से त्रस्त है और आप वादियों में छुट्टी मना रहे हैं। 

कलेक्टर पर हो सकती है कार्रवाई

बता दें, मुख्य सचिव के गुस्से के बाद कयास लगाएं जा रहे हैं, कलेक्टर पर सीएम स्तर की कार्रवाई की जा सकती है। गौरतलब है बीते दिनों वसुंधरा राजे ने झालावाड़ के अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद भजनलाल शर्मा एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने पानी-बिजली की समस्या को देखते हुए अधिकारियों की छुट्टी निरस्त कर दी है। साथ ही, अफसरों को जमीनी स्तर पर तैनात रहने को कहा है।